
भारत की गोल्डन गर्ल रुकने का नाम नहीं लेते हुए दिन प्रतिदिन Success को ओर बढ़ रही है। भारत का नाम रौशन कर रही है। भारतीय धावक हिमा दास (Hima Das) ने शनिवार को एक और गोल्ड अपने नाम कर लिया। यह उनका 20 दिन में 5वां गोल्ड है। चेक रिपब्लिक में हुई नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में हिमा ने 400 मीटर की रेस 52.09 सेकंड में कंपलीट कर ली थी।
यह उनका सीजन का बेस्ट समय है। 400 मीटर हर्डल्स में MP जाबिर ने गोल्ड मेडल जीता। मोहम्मद अनस ने ब्रॉन्ज मेडल, जबकि निर्मल टॉम ने सिल्वर मैडल अपने नाम किया। एक टाइम ऐसा था जब हिमा दास के पास जूते खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन कभी हार नही मानी आगे बढ़ती चली गई, जिसके चलते आज अपनी मेहनत के बूत पर दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टस ब्रांड ADIDAS में हिमा के नाम से जूता बिक रहा है।
जर्मन स्पोर्ट्स ब्रांड Adidas की भारतीय शाखा ने न केवल भारतीय एथलीट हिमा दास को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है बल्कि उनके दोनों पैरों के लिए एक जूता भी बनाया है यह जूते की खास बात यह है कि इसमे वह 12 उंगलिया डाल सकती हैं। हिमा दास जल्द ही Adidas के मल्टीमीडिया विज्ञापन में दिखेंगी जिसमें वह देश के अन्य एथलीट्स को जीतने के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी।
India's latest sensation sprinter "Hima Das" who started her journey barefoot in the muddy fields of Dhing, a small village in #Assam has attained new heights by inking a mega deal with #German shoe giant #Adidas and will now have her name on the custom-made shoes. pic.twitter.com/RBaC9Q4dDD
— Bihar Fraternity (@BiharFraternity) September 28, 2018
हिमा दास असम के नगांव जिले के धिंग गांव की रहने वाली बेटी हैं। 18 साल की हिमा एक गरीब किसान परिवार से है। पिता चावल की खेती करते हैं और वह अपने परिवार के 6 बच्चों में सबसे छोटी है। एक टाइम था जब हिमा दास के पास महंगे स्पोर्टस जूते खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे लेकिन आज हिमा ने इतिहास रच दिया।
हिमा दास के चार गोल्ड:-
पहला गोल्ड 2 जुलाई को हिमा ने पोजनान एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में 200 मीटर रेस में भाग लिया था। उन्होंने 23.65 सेकंड में उस रेस पूरा कर गोल्ड अपने नाम किया। दूसरा गोल्ड हिमा ने 7 जुलाई को पोलैंड में कुटनो एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर रेस को 23.97 सेकंड में कंप्लीट कर गोल्ड मेडल जीता था।
हिमा ने तीसरा गोल्ड 13 जुलाई को चेक रिपब्लिक में हुई क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स में महिलाओं की 200 मीटर रेस को 23.43 सेकेंड में कंप्लीट किया। चौथा गोल्ड, हिमा ने 17 जुलाई को चेक रिपब्लिक में ताबोर एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर रेस 23.25 सेकंड के साथ जीत हासिल की।
A poor girl Hima Das who didn’t have money to buy shoes on her way to success gets the world’s biggest shoe brand Adidas to get one dedicated in her name. German shoe giant Adidas and will now have Hima Das name on the custom-made shoes.



