PM इमरान खान का US में किसी बड़े अधिकारी ने नहीं किया स्वागत। लोगो ने कहा कटोरे में इज़्ज़त नहीं मिलती।

0
473

पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के एयरपोर्ट पहुंचने का वीडियो पाकिस्तान के एक मीडियाकर्मि ने Share किया।जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान कतर एयरवेज़ की फ्लाइट से उतरकर डायरेक्ट मेट्रो में पहुंचते हैं। मेट्रो में उनके स्वागत अभिवंदन के लिए वहां कोई अमेरिकी अधिकारी खड़े नहीं दिखाई दिए।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर गए है। इमरान खान 22 जुलाई को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वार्तालाप करेंगे। ट्रंप से वार्तालाप में वह तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास करेंगे। इमरान खान 2018 में पाकिस्तान प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद अपनी प्रथम अमेरिका यात्रा पर हैं।

इमरान की अमेरिका यात्रा ऐसे टाइम पर हो रही है जब पाकिस्तान बिजनेस लॉस, विदेशी मुद्रा की अभाव और विदेशी निवेश की आवश्यकता होने के कारण गंभीर परिस्थिति से गुजर रहा है। इस यात्रा के लिए इमरान खान ने चार्टड विमान में यात्रा न करते हुए कतर एयरवेज की फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना हुए।


खवरो के अनुसार कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के आर्थिक परिस्थिति ठीक न होने के कारण इमरान खान ने ये फैसला लिया था। अमेरिका पहुंचने पर इमरान खान का वैसा स्वागत अभिनंदन नहीं हुआ, जिसकी उन्हें आशा की थी। अमेरिका का कोई बड़ा अधिकारी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं इमरान खान को मेट्रो में सफर करके होटल जाना पड़ा।

वीडियो देखकर ये बात साफ हो चुकी है, इमरान खान के एयरपोर्ट में किसी ने स्वागत नही किया। इस Video में साफ दिखाई दे रहा है कि इमरान खान कतर एयरवेज़ की फ्लाइट से उतरकर डारेक्ट मेट्रो में पहुंच जाते हैं। मेट्रो में भी उनके स्वागत के लिए कोई अमेरिकी अधिकारी दिखाई नहीं दिया। प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद एम खान ही स्वागत के लिए दिखाई दिए।


सूत्रों की खवरो के मुताविक फ़वाद रहमान नाम के इस पत्रकार का share किया हुआ Video बहुत तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस Video को देखकर लोग अनेक अनेक प्रकार के comment कर रहे हैं, एक User ने इस प्रकार का कार्टून Share करते हुए कहा है कि ‘कटोरे में भीख आसानी से मिल जाती है, लेकिन इज़्ज़त नहीं मिलती है.’

एक User ने लिखा है कि ये इमरान खान के लिए शर्म की बात है। ये दिखाता है कि भिखारियों का कोई स्वागत नहीं करता है। एक User ने लिखा है कि भीख मांगने कटोरा लेकर गए हो तो ये सब सहना पड़ेगा। प्रधानमंत्री इमरान खान का अमेरिका दौरा ऐसे टाइम में हो रहा है जब पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से जताई गई चिंताओं के बाद भी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से छह अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज प्राप्त हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here