सऊदी अरब में 8000 साल पुराना प्राचीन मंदिर और सभ्यता मिली, हवन और मूर्ति पूजा के अवशेष मिले

0
3267
Saudi Arab Temple
8000-Year-Old Settlement Unearthed in Saudi Arabia. Ancient Temple Found in Saudi Arabia's desert, 8000-year-old Civilization Discovered.

Credit: Saudi Heritage Commission

Delhi: पुरातत्‍व विभाग को खुदाई के दौरान हमेशा ही कुछ ना कुछ नई और रहस्‍यमयी चीज देखने को मिलती है। इन खोजों की मदद से हमें प्राचीन सभ्‍यता तथा संस्‍कृति के विषय मे जानने को मिलता है। ऐसी ही खोज अभी हाल ही में साउदी अरब (Saudi Arab) में हुई है। जहॉ पर 8000 साल पुराना प्राचीन मंदिर (8000 Year Old Temple Found) मिला है। इस जगह पर खुदाई करने के बाद सर्वे टीम को एक स्‍टोन टेंपल तथा वेदी मिला है। साथ ही उन्‍हें मानव बस्तियों के अवशेष भी प्राप्‍त हुए है।

इस जगह पर कई रहस्‍यमयी चीज भी देखने को मिली है। जेसे यहॉं पर विभिन्‍न काल के लगभग 2807 कब्र मिले है। साथ ही धार्मिक शिलालेख (Religious Inscription) भी यहॉं देखने को मिले है। यहॉं पर पत्‍थरों में जो आर्ट वर्क प्राप्‍त हुआ है, उसके जरिए एक व्‍यक्‍ति कि कहानी भी सामने आई है। आइये इस पूरी खबर पर विस्‍तार से चर्चा करते है।

अलफाओं में मिले 8000 साल पुराने अवशेष

साउदी अरब मे स्थित एक रेगिस्‍तान पर जब सर्वे किया गया, तो सर्वे टीम को यहॉं पर मंदिर तथा वेदी प्राप्‍त हुए। साथ ही सर्वे टीम को यहॉं पर 8000 साल पुराने मानव बस्तियों का अवशेष भी प्राप्‍त हुआ। आपको बता दे कि यह खोज किंडा राज्‍य की जो पुरानी राजधानी थी जिसका नाम अलफाओं है, वहॉ हुई है।

आपको बता दे कि अलफाओं पूरी तरह से रेगिस्‍तान के किनारे में बसा है। यह वादी अल दासिर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। अलफाओ में साउदी अरब की हेरिटेज कमीशन के द्वारा एक मल्‍टी नेशनल टीम को सर्वे करने के लिए भेजा गया था। इस टीम ने इस जगह का पूरा सर्वे किया और इनके सर्वे के दौरान कई तरह की नई चीज सामने निकलकर आई।

कई शिलालेख तथा मानव बस्तियों के मिले अवशेष

इस जगह में खास स्‍टोन टेंपल तथा वेदी मिली है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है अलफाओं के लोग शायद इस जगह पर अपने अनुष्‍ठान किया करते रहे होंगे। इस जगह के पूर्वी हिस्‍से में पथरीले मंदिर, मिले है। जिसे खशेम करियाल कहा जा रहा है। इन सब के अलावा इस जगह पर नवपाषाणकाल के मानव बस्‍तियों के बहुत से अवशेष भी मिले है।

इसी जगह पर सर्वे टीम को 2807 कब्र भी मिली है। अलफाओं की जमीन पर सर्वे टीम को बहुत से धार्मिक शिलालेख भी प्राप्‍त हुए है। जिससे इस समय के लोगों के धार्मिक समझ से संबंधित अहम जानकारियॉं प्राप्‍त हुई है। सर्वे टीम की खोज से इस जगह की भोगोलिक संरचना से संबंधित जानकारी भी सामने आई है।

शिलालेख की मदद से कई रहस्‍यमयी चीज पता लगी

सर्वे टीम को इस जगह पर सिंचाई व्‍यवस्‍था से रिलेटेड जानकारियॉ भी मिली है। यहॉं पर पानी के कुंड, नहरें, तथा सैंकडों गड्डे भी मिले है। जिससे यह पता लगता है कि लोग इनके जरिए बारिश का पानी इकट्ठा करते थे। ताकि वह खेती कर सके।

इस जगह में माउंट तुवैक के जो पत्‍थर है। उसमें जो आर्टवर्क मिले है, उससे माधेकर बिन मुनेरन नाम के एक व्‍यक्‍ति की कहानी भी बाहर निकलकर आई है। वही इस पत्‍थर पर जो ओर भी कलाकृति मिली है उससे हटिंग, बैटल ओर ट्रैवल के बारे मे भी बहुत सी जानकारी मिलती है।

आप यह बहुत अच्‍छे से जानते है कि हेरिटेज कमीशन इस तरह के सर्वे इसलिए करवाती है, ताकि लोग अपनी पुरानी विरासत तथा सभ्‍यता को करीब से जान पाऍं ओर उसे समझकर अपने करीब सहेज कर रख पांए। हेरिटेज कमीशन के इस तरह के सर्वे आगे भी चलते रहेंगे। जिससे हमें नई नई ओर भी चीजें पता लगती रहेंगी। हमें उम्‍मीद है कि आगे ओर भी रहस्‍यमयी चीजों की जानकारी हमें प्राप्‍त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here