
Photo Credits: Israel Antiquities Authority
Delhi: पुरातात्विक विभाग ने कई साल पुराने महल की खोज की है। रेगिस्तान में मिले इस बेहतरीन महल को देखने में पता चलता है की ये काफी साल पुराना है। यह महल लगभग 1200 साल पहले का बताया जा रहा है। महल दिखने में बहुत ही सुन्दर एवम अलिशन है।
पुरातत्व विभाग की माने तो इस महल के अन्दर कई रूम भी बने हैं। जिन्हें देखकर ये सवाल उठता है कि आज के लोग ज्यादा विकसित है या फिर पहले के लोग जिन्होने इतना अच्छा महल तैयार करवाया। महल को इस तरह तैयार किया गया था कि पुरातत्व विभाग के लोग हैरान हैं।
महल की कारीगरी ने किया आज की टेक्नोलॉजी को फैल
1200 साल पुराने इस महल से हमे उस समय के लोगो के रहने का तौर तरीका पता चलता है। एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग करते थे उस समय के लोग। जिसे देख आज हैरान हैं पुरातात्विक विभाग के लोग। इजराइल (Israel) के बेडोइन एरिया के पास स्थित है ये महल। महल के अन्दर की दीवारो की डिजाइन, ग्राउंड फ्लोर की सरफेस, जिस तरह से महल prepare किया गया है देखते ही बनता है।
रेगिस्थान में गर्मी से बचने के लिए बनाया गया होगा अंडरग्राउंड महल
हम सभी जानते है रेगिस्थान मे कितनी गर्मी लगती है। पुरातात्विक विभाग के लोगो का अनुमान है कि जमीन के अन्दर इतना बड़ा और आलीशान महल केवल राजा-महाराजाओं के हो सकते हैं।
उस समय के लोग रेगिस्थान की चिल चिलाती धूप वा गर्मियों से बचने के लिए इस तरह के महल बनवाते होंगे। जमीन के अन्दर होने के कारण महल के अन्दर कमरो मे बेहद ठंडा लगता। पुरातात्विक (Archeologist) विभाग की माने तो ऐसे जगहों का उपयोग समान स्टोर (गोडाउन) करने के लिए किया जाता रहा होगा।
महल के चारो तरफ कमरे और बीच में बड़ा सा आंगन है
8वी या 9वी शताब्दी का हो सकता हैं ये महल। खुदाई के दौरान विभाग के लोगो को इसे निकलने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ी। खुदाई के बाद विभाग वालो को एक बहुत बड़े पैमाने में आंगन दिखा तथा इसके चारो तरफ कमरे बने हुए दिखे। कमरे इस तरह से तैयार किए गए है कि एक कमरे से निकल कर लोग दूसरे कमरे में जा सकते हैं।
कमरो के बीचो-बीच बने इस आंगन को देख कर मन को बड़ा सुकून मिलता है। भव्य महल में रहने वाले के बारे मे बताया जा रहा है की वे पैसे पानी से काफी परिपूर्ण रहे होंगे। महल को जिस तरह से बनाया गया है ऐसा कोई अमीर व्यक्ति ही कर सकता है।
खोजकर्ताओं को 8वी या 9वी शताब्दी के कुछ तथ्य मिले
महल के अन्दर बने कमरे में एक कमरे से दूसरे कमरे तक जाने की व्यवस्था थी, और एक दरवाजा ऐसा था जिसका रास्ता एक पानी के कुंड में जाकर खुलता था। माना जा रहा है कि कुंड का पानी मीठा वा ठंडा रहता होगा। जिसका उपयोग पानी पीने में करते होंगे। दिवारो पर बनी कला कृतियां ये दर्शाती हैं कि उनका कला के प्रति कितना रुझान था। संगमरमर का एक दालान भी मिला है।
Andy Vermaut shares:Luxurious 1200-year-old mansion found in southern Israel – The Associated Press – en Español:… https://t.co/8ekpEYs13c Thank you. #AndyVermautSharesThisNewsWithLoveAndHopes #TheWorldCanBecomeABetterPlaceSomedaySometime #WeNeedMoreLoveForWorldPeaceNowAndAlways pic.twitter.com/vb5M4b51Re
— Andy Vermaut (@AndyVermaut) August 23, 2022
शोधकर्ताओं की माने तो इसका उपयोग राजा महाराजाओ के बैठने के लिए किया जाता था। इसके अलावा महल की सरफेस नुकीले पत्थरों की बनाई गई है। पत्थरो के बने होने के कारण यह महल बेहद मजबूत है और अभी तक सई सलामत भी है। मिट्टी वा कांच के बने हुए बर्तन भी दिखाई दिए हैं, जिसे पुराने समय में इस्तेमाल किया जाता था।
Israeli #archaeologists have uncovered a 1200-year-old #mansion in #Israel’s desert.
Tune into the podcast to hear the details of what was found inside.🎧Listen to our podcast: https://t.co/ZyAmviyAC9 pic.twitter.com/tAwEeTOZow
— Israel Daily News Podcast (@IsraelPodcast) August 23, 2022
जून के महीने मे इजरायल के दक्षिणी इलाके (Southern Israel) बेडौइन में एक मज्जित की खोज हुई थी। उसी के पास वाले इलाके में पुरातत्विक विभाग को खुदाई के दौरान महल (Ancient Mansion) दिखाई दिया। महल को देख कर पता लगता है, उस टाइम के लोग कितने शोकीन थे और उनका रहन-सहन कैसा था।



