सुशांत सिंह राजपूत केस पर निर्भया की वकील सीमा समृद्धि ने PM मोदी से यह बात कही, देखें

0
465

Image Credits:

Delhi: सुशांत सिंह राजपूत की जे इस दुनिया से जाने के एक महीने बाद भी कुछ कंठ नहीं लगा है और उनके फँस CBI जाँच की मांग कर रहे है। मुंबई पुलिस इस घटना की वजह का पता नहीं लगा पाई है। सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब निर्भया की वकील सीमा समृद्धि (Seema Samridhi) ने सुशांत के लिए ट्वीट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा है कि यह केस सीबीआई को सौंपा जाए

देश की जानी मानी महिला वहील सीमा समृद्धि में अपने ट्वीट में लिखा की ‘सच जानना भारतीयों का अधिकार’निर्भया की वकील सीमा समृद्धि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘माननीय प्रधानमंत्री जी, सुशांत सिंह की मृत्यु का सच जानने का हम हर भारतीय का अधिकार है। लेकिन एक माह से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी मुंबई पुलिस सच सामने लाने में असफल रही है। आपसे अनुरोध हम सब के पसंदीदा हीरो का केस आप सीबीआई को दीजिये।’ अब आज भी सुशांत सिंह राजपूत नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।

सुशांत के फैन्स ये मानने को तैयार नहीं कि वह ऐसा कुछ कर सकते हैं। शेखर सुमन, सुब्रमण्यन स्वामी के बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग कर चुकी हैं। वहीं हाल ही में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम है। सीबीआई जांच की जरूरत नहीं। ऐसे में अब ये मांग और होने लगी है।

देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से तक इस मामले में CBI जाँच की मांग की गई है। सुशांत मामले में अनेक लोगो से पूछताछ है दौर ज़ारी हैं। अब तक 30 से भी ज्यादा लोगों से पूछताछ करने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत केस कोई खास लीड नहीं मिली है।

इससे पहले कल ही जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में उन्होंने जो कुछ भी कहा है, यदि वे उसे साबित नहीं कर पाईं तो अपना पद्मश्री अवार्ड लौटा देंगी। उन्होंने यह बात रिपब्लिक टीवी के अर्नब गोस्वामी को दिए इंटरव्यू में कही है। सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद कंगना ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और नेपोटिस्म पर फिल्मी दुनिया को घेरा था। उसके अलावा उन्होंने बताया था कि किस तरह मीडिया बाहर से आए लोगों को पॉइंट करती है।

आपको बता दे की कंगना रनौत हालिया वक़्त में मुंबई से दूर अपने घर मनाली में हैं। रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यदि वह सुशांत सिंह राजपूत मामले पर दिए अपने बयानों को सही साबित नहीं कर सकीं, तो अपना सम्मान पद्मश्री अवार्ड लौटा देंगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भेजा था। वह जाँच टीम का हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार भी थीं।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, मुंबई पुलिस ने मुझे समन भेजा। मैंने उन्हें बताया कि मैं मनाली में हूँ। वह किसी को भेज कर मेरा बयान दर्ज करा सकते हैं, लेकिन इसके बाद मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया। मैं खुद कहना चाहती हूँ, यदि मैंने कुछ पब्लिक रूप से कहा है और मैं इसे साबित नहीं कर पाती हूँ, तो अपना पद्मश्री अवार्ड लौटा दूँगी। उन्होंने कहा की वे ऐसी इंसान नहीं है कि बस यूँ ही इतनी बड़ी बात सार्वजनिक रूप से बोल दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here