Kanpur/Uttar Pradesh: कानपुर के पास चौबेपुर मामले को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था (ADG) प्रशांत कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस दौरान ADG प्रशांत कुमार ने हमीरपुर, कानपुर और फरीदाबाद (हरियाणा) में हुई गिरफ्तारियों और धराशाही किये गए बदमाश के बारे में सुचना साँझा की। इसके अलावा कहा कि ऐसी कार्रवाई करेंगे कि उन लोगो को अपने किए पर पछतावा होगा।
खबर मिली है की प्रशांत कुमार ने बताया कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में 2-3 जुलाई की रात 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। 3 जुलाई की सुबह 2 लोगो को धराशाही किया गया था फिर बुधवर को हमीरपुर में 50 हज़ार का इनामी बदमाश अमर दुबे को भी धराशाही किया गया है। अमर दुबे के पास से एक अवैध पिस्टल प्राप्त हुई है। कानपुर से 50 हज़ार का इनामी श्यामू बाजपेयी भी पकड़ लिया किया गया है। इसके अलावा इस घटना में नामज़द जहान यादव गिरफ्तार हुआ है। एक अन्य आरोपी संजीव दुबे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारी ने बताया की फरीदाबाद में छापे के दौरान 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कार्तिकेय उर्फ प्रभात, अंकुर निवासी शिवराजपुर और अंकुर के पिता श्रवण को भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगो से 2-3 जुलाई की रात लेकर भागे पुलिस के अस्त्र भी बरामद कर लिए गए है। एडीजी ने कहा कि यूपी पुलिस फरीदाबाद में गिरफ्तार तीनों बदमाशों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर आएगी और आगे की पूछताछ करेगी।
प्रशांत कुमार ने बताया कि इसके अलावा गौतमबुद्धनगर में एक्सप्रेसवे थाने और दूसरे थाना इलाकों में भी रेड हुई है और कुछ वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा बुलंदशहर के स्याना थाने में भी इनामी बदमाश घायल और गिरफ्तार किए गए हैं। एडीजी ने कहा कि कानपुर की घटना में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
The main accused (of Kanpur encounter) Amar Dubey (close aide of history-sheeter Vikas Dubey) was shot dead in encounter with STF & local Police today in Hamirpur. Sacrifice of our jawans will not go in vain. Others will also be arrested soon: UP ADG (law & order) Prashant Kumar pic.twitter.com/ofm85lDtEf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 8, 2020
उन्होंने कहा की हम अपने साथियों की शहादत को जाया नहीं होने देंगे। कानून के दायरे में पूरी कार्रवाई होगी। ऐसी कार्रवाई करेंगे कि उन लोगो को अपने किए पर पछतावा होगा। एडीजी ने बताया कि 2-3 जुलाई की रात पुलिस कर्मियों के साथ घटना को अंजाम देकर ये लोग भाग गए थे। अनेक को पकड़ किया गया है। विकास दुबे की तलाश ज़ारी है। उसके CCTV सामने आये है।
फरीदाबाद में विकास दुबे पुलिस के हाथ आते-आते बच गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे पुलिस के आने से पहले वह एक ऑटो में सवार होकर भाग गया। मिठाई की एक दुकान के सामने खड़ा विकास करीब पांच मिनट तक वहां इंतजार करता रहा। उसने देख लिया था कि मिठाई की दुकान पर कैमरा लगा है, इसलिए वहां से हट गया मगर तबतक उसकी तस्वीरें कैद हो चुकी थीं।
#VikasDubey
फरीदाबाद पुलिस को एक और सीसीटीवी हाथ लगा,इसमें एक शख्स अंकुर के घर के आसपास ऑटो में बैठ रहा है,शक है कि ये विकास हो सकता है pic.twitter.com/pyuQZIWXFA— द भारत खबर (@thebharatkhabar) July 8, 2020
पहले दो ऑटो ने उसे नहीं बिठाया। तीसरे ऑटो में वह बैठा और चला गया। उसने काले रंग की शर्ट, जींस और मास्क पहना हुआ था। उसके कंधे पर एक बैग भी देखा गया है। माना जा रहा है कि वह अपना सामान लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा है। जिस इलाके में विकास को देखा गया, वहां के एक शख्स ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि पुलिस ने विकास को देखा था मगर पहचान नहीं सकी।
Watch: CCTV Visuals Show How Gangster #VikasDubey Tricks Cops And Escapes In An Auto Rickshaw https://t.co/x2JuFAyYlT
— ABP News (@ABPNews) July 8, 2020
विकास दुबे असल में बदखल चौक इलाके में स्थित एक छोटे होटल में रुका था। होटल के कर्मचारियों के अनुसार, विकास ने अपनी पहचान अंकुर के रूप में कराई थी। पुलिस टीम के होटल पहुंचने से पहले ही विकास वहां से फरार हो गया। उसके कुछ सहयोगी वहां से पकड़े गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है।



