फरार विकास दुबे का एक और CCTV फुटेज मिलने का दावा, लंगड़ा के चलता दिखाई दिया, अकेला है

0
436

Image Credits: Twitter Video Crap Image

Faridabad: खबर मिली है की प्रशांत कुमार ने बताया कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में 2-3 जुलाई की रात 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। 3 जुलाई की सुबह 2 लोगो को धराशाही किया गया था, फिर बुधवर को हमीरपुर में 50 हज़ार का इनामी बदमाश अमर दुबे को भी धराशाही किया गया है। अमर दुबे के पास से एक अवैध पिस्टल प्राप्त हुई है। कानपुर से 50 हज़ार का इनामी श्यामू बाजपेयी भी पकड़ लिया किया गया है। इसके अलावा इस घटना में नामज़द जहान यादव गिरफ्तार हुआ है। एक अन्य आरोपी संजीव दुबे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

अब मीडिया सूत्रों से पता चला है की कानपुर केस के विकास दुबे पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। विकास दुबे के सरेंडर की खबर पर ग्रेटर नोएडा में अलर्ट कर दिया गया था। कोर्ट में आने वाले लोगों की मास्क हटाकर जांच की गई है। कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल लगा है। कोर्ट के सभी गेट पर जाँच की जा रही है। विकास दुबे के दिल्ली एनसीआर में होने की खबर से जिला गौतमबुद्ध नगर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।

फरीदाबाद की स्पेशल टीम में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, विकास दुबे के 2 साथियों प्रभात और अंकुर को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। अंकुर ने विकास दुबे की छिपने में हेल्प की थी। कार्तिकेय उर्फ प्रभात विकास दुबे के गांव का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, चौबेपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश श्यामू बाजपेयी को गिरफ्तार किया है।

विकास दुबे की तलाश ज़ारी है। उसके CCTV सामने आये है। फरीदाबाद में विकास दुबे पुलिस के हाथ आते-आते बच गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे पुलिस के आने से पहले वह एक ऑटो में सवार होकर भाग गया। मिठाई की एक दुकान के सामने खड़ा विकास करीब पांच मिनट तक वहां इंतजार करता रहा। उसने देख लिया था कि मिठाई की दुकान पर कैमरा लगा है, इसलिए वहां से हट गया मगर तबतक उसकी तस्‍वीरें कैद हो चुकी थीं।

पहले दो ऑटो ने उसे नहीं बिठाया। तीसरे ऑटो में वह बैठा और चला गया। उसने काले रंग की शर्ट, जींस और मास्क पहना हुआ था। उसके कंधे पर एक बैग भी देखा गया है। माना जा रहा है कि वह अपना सामान लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा है। जिस इलाके में विकास को देखा गया, वहां के एक शख्‍स ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि पुलिस ने विकास को देखा था मगर पहचान नहीं सकी।

विकास दुबे असल में बदखल चौक इलाके में स्थित एक छोटे होटल में रुका था। होटल के कर्मचारियों के अनुसार, विकास ने अपनी पहचान अंकुर के रूप में कराई थी। पुलिस टीम के होटल पहुंचने से पहले ही विकास वहां से फरार हो गया। उसके कुछ सहयोगी वहां से पकड़े गए हैं। दिल्‍ली-एनसीआर में कई जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है।

एक अन्न दावे के मुताबिक़, CCTV फुटेज में विकास दुबे की फ़ोटो है, बताया जा रहा है की वो थोड़ा लंगड़ा के चल रहा है, उसके पास कोई वाहन नहीं है, टैक्सी और ऑटो से चल रहा है, सर्च ऑपरेशन जारी है। इस स्थिति में उसके हल्द ही पकडे जाने की उम्मीद है। फरीदाबाद में विकास दुबे पुलिस के हाथ आते-आते बच गया।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे पुलिस के आने से पहले वह एक ऑटो में सवार होकर भाग गया। फुटेज में विकास रोड पर खड़ा ऑटो का इंतजार करता दिखता है। उसने देख लिया था कि मिठाई की दुकान पर कैमरा लगा है, इसलिए वहां से हट गया, मगर तब-तक उसकी तस्‍वीरें कैद हो चुकी थीं। उसने काले रंग की शर्ट, जींस और मास्क पहना हुआ था। उसके कंधे पर एक बैग भी देखा गया है। माना जा रहा है कि वह अपना सामान लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा है।

जानकारी के मुताबिक चौबेपुर पुलिस स्टेशन के निलंबित एसओ विनय तिवारी और बीट प्रभारी केके शर्मा को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि विनय तिवारी से बुधवार सुबह से ही एसटीएफ की पूछताछ चल रही थी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि अब ताजा जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। विनय तिवारी पर घटना वाले दिन पुलिस के बारे मे मुखबिरी करने का शक था। जिस वजह से उनको गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here