
Image Credits: Twitter
Bhopal/MadhyaPradesh: चीन दूसरे देशों की टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन को कॉपी करने या चुराने के लिए पहले से ही बदनाम है। अमेरिका, रूस और फ्रांस समेत अनेक देशों की उम्दा टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन भी कॉपी भी चीन कर रहा है। चीन ने अपने मित्र देशों को भी नहीं छोड़ा है। वेपन और जंगी टैंक के अलावा कारों की टेक्नोलॉजी चुराने में चीन सबसे आगे है। शायद ही कोई ऐसी लग्जरी कार होगी, जिसकी चीन ने टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन कॉपी ना किया हो।
अब चीन की तिरछी नज़र भरत के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर है। चीन ने एक भारतीय स्वदेशी कार की कॉपी भी बना ली है। कॉपी एंड पेस्ट करने वाला चीन नहीं सुधात रहा है और अब उनका नया टारगेट टाटा मोटर्स की कार हैं। चीन ने टाटा मोटर्स की सब-कॉम्पैक्ट टाटा नेक्सन की कॉपी बना ली है। चीन में इस टाटा कार की टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन चुरा ली है। आपको बता दें की टाटा नेक्सन देश में काफी पसंद की जाती है।
टाटा नेक्सन कार पूरी तरह से एक स्वदेशी एसयूवी (SUV) है। टाटा नेक्सन कार का इंजन भी भारत में ही बनाया जाया है और डिजाइन से लेकर सारे पार्ट्स भारतीय है। टाटा कंपनी इस एसयूवी कार को ‘वोकल फॉर लोकल’ का नाम भी दे रही है। ऐसे में चीनी कंपनी द्वारा इस गाड़ी की टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन की नक़ल बना लेना चीन की बदमाशी समझी जा रही है।
https://twitter.com/SanjeevTiwaari/status/1273154883965853696
जानकारी हो की चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Geely-Kandi की सब्सिडियरी कंपनी फेंगशेंग ऑटोमोटिव ने टाटा नेक्सन की रेप्लिका बना ली है। फेगशेंग ने Maple 30X नाम से इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है, जो की एकदमटाटा नेक्सन की कॉपी है। पूरे विश्व द्वारा बॉयकॉट किये होने के बाद चीन में हालिया वक़्त में इलेक्ट्रिक कारों पर ख़ासा काम किया जा रहा है। वैसे भी आज के समय में कार कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर बहुत काम कर रही हैं, क्योंकि सस्ती इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड भी काफी है।
Maple 30X is a new low-cost electric SUV from China https://t.co/PjiUDv0ykd pic.twitter.com/wj956gLOid
— Electric Cars Report (@ECarsReport) May 4, 2020
आपको बता दे की टाटा नेक्सन की ड्यूप्लिकेट कार बनाने वाली चीनी कंपनी फेनशेंग ऑटोमोटिव ने सब-4 मीटर सेगमेंट में ही ये क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक कार लांच की है। मैपल 30X का फ्रंट और टाटा नेक्सन का फ्रंट एकदम सामान है। दोनों की फ्रंट ग्रिल में कोई चेंज नहीं है। यहाँ तक के बोनेट ग्रिल एक सामान है। देखने में यह कार पूरी टाटा नेक्सॉन लगती है।
2020 #TataNexon Pure Silver Colour – First Look | #AutoTrend !! #Nexon #TataMotors More info : https://t.co/mnsr3UqWe1 pic.twitter.com/HX8WD08Pv5
— TeamAutoTrend (@teamautotrend) June 19, 2020
चीनी कंपनी ने टाटा नेक्सन का फेसलिफ्ट इसी साल लॉन्च किया था। मैपल 30X मे इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 94 एचपी की पावर देती है। कंपनी का दावा है कि यह फुल सिंगल चार्ज में 300 किमी तक की दूरी तय कर लेगी। मैपल 30Xकी भी आपको हैरान कर देगी हैं। चीनी कंपनी ने मैपल 30X का प्राइज 7.46 लाख रुपये रखा है। जबकि टाटा नेक्सन पेट्रोल के XM वैरिएंट का प्राइज 7.70 लाख रुपये है।
चीनी कंपनी ने मैपल 30X की पेंट स्कीम भी एकदम टाटा नेक्सन जैसी दी है। इसके अलावा इस कार में टाटा नेक्सन जैसे कई फीचर दिए गए हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, GKUI इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी लाइट्स दिया है। इसमें टाटा नेक्सन के जैसे ही सनरूफ का भी फीचर दिया है।



