यहाँ लड़ाकू जेट विमान के सामने 8 बार Alien UFO आ गए, पायलट ने मिसाइल भी दाग दी, घटना जानें

0
665
UFO Seen In lockdown
Pentagon declassifies three previously leaked videos taken by U.S. Navy pilots that show ‘unidentified aerial phenomena,' which some claim are UFOs. Can we just reflect on the fact that the Pentagon released footage of UFOs, confirming their existence and virtually nobody cared.

Image Credits: Twitter

न्यूयॉर्क: अमेरिका के नेवल सेफ्टी सेंटर ने आसमान में यूएफओ (UFO) अर्थात उड़न तश्तरी को लेकर कुछ खबरें आ रही हैं। अंतराष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरो और दस्तावेजों की बिना पर दावा किया गया है कि अमेरिका के नेवी फाइटर जेट के सामने 8 बार UFO आए और एक बार तो आसमान में फाइटर जेट और यूएफओ की आमने सामने भिड़ंत भी हुई।

फाइटर जेट ने उड़न तश्तरी UFO को ऊपर हवा से हवा वाली मिसाइल भी दागी। यूएफओ को लेकर अमेरिकी नेवी का ये मामला अभी हाल ही में प्रकाश में आया है। विदेशी मीडिया डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के ईस्ट कोस्ट के ऊपर आसमान में लड़ाकू जेट विमान और यूएफओ का आमना सामना हुआ है। इस बारे में 8 बार ऐसा होने की घटना सामने आई है।

आपको बता दें की अमेरिका में एक कानून फ्रीडम ऑफ इंफॉर्मेशन एक्ट के तहत इस खबर को सार्वजनिक तौर पर दुनिया के सामने लाया गया है। इसमें बताया गया है कि एक बार तो अमेरिकी फाइटर जेट के सामने बैलून जैसे आकार के एयरक्राफ्ट की टक्कर की स्थिति पैदा हो गई थी। 2014 के एक किस्से में अमेरिकी लड़ाकू जेट ने यूएफओ पर मिसाइल से भी प्रहार किया था।

अमेरिकी लड़ाकू जेट के पायलट द्वारा UFO को देखे जाने के लगभग 7 मामले 2013 से 2014 के बीच घटित हुए हैं। ये घटनाएं अमेरिका के वर्जीनिया और नॉर्थ कैरोलिना के तटीय इलाकों में घटित हुईं। इस एयरस्पेस को W-72 वार्निंग एरिया कहा जाता है। इन सभी 7 केस में नेवी के फाइटर जेट सुपर हॉरनेट्स से यूएफओ का आमना सामना हुआ था।

मीडिया की खबरों में 2000 के बाद ऐसा पहला मामला 27 जून 2013 का बताया गया है। तब अमेरिका का स्ट्राइक फाइटर स्कॉड्रन 11 ने एक एयरक्राफ्ट को देखा। वाइट रंग के इस एयरक्राफ्ट का शेप किसी ड्रोन जैसा था। पायलट ने बताया कि जेट विमान से करीब 200 फीट की दूरी से UFO निकला था। उस वक्त जेट 17000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था।

सबसे हैरानी वाली बात है की अमेरिकी राडार इस यूएफओ को नहीं पकड़ पाया। इसी प्रकार दूसरी बार 18 नवंबर 2013 को ऐसी ही अन्न घटना घटित हुई। इस बार राडार ने यूएफओ को दर्ज करने में सफलता हासिल की। पायलट ने बताया कि इस यूएफओ के पंख 5 फीट लंबे थे और यह बहुत तेज़ था।

Pentagon declassifies three previously leaked videos taken by U.S. Navy pilots that show ‘unidentified aerial phenomena,’ which some claim are UFOs. Can we just reflect on the fact that the Pentagon released footage of UFOs, confirming their existence and virtually nobody cared.

इन 7 UFO के मामलों के बाद 8वां और नया मामला साल 2019 का है। इसमें W 386 वार्निंग स्पेस एरिया में उड़न तश्तरी देखे जाने की घटना हुई। इस देश के मैरीलैंड के तटीय क्षेत्र के आसमान में लड़ाकू जेट विमान के पायलट ने UFO को देखे जाने की पुष्टि की। जेट विमान अटलांटिक ओसन के ऊपर उड़ान भर रहा था। तब यह घटना घटित हुई, जो आज सबके सामने प्रकाश में आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here