Presentation Photo Credits: Twitter
Lucknow/Uttar Pradesh: पूरी दुनिया अभी वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से प्राण गवाने वालों की संख्या 3 लाख 8 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 46 लाख 28 हजार को भी पार कर गई है। जबकि 17 लाख 58 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना पर जीत हासिल कर ठीक हुए है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में प्राण गवाने वालों की संख्या 88 हजार को पार कर गई है और 14 लाख 84 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के मामले में चीनी नेतृत्व के प्रति अपनी नाराजगी का संकेत देते हुए कहा है कि वह अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से अभी बात नहीं करना चाहते। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका साथ मिल कर कोविड-19 का टीका विकसित करने में जुटे हुए हैं। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि इस साल के अंत तक कोविड-19 का टीका विकसित होने की संभावना है।
भारत में कोरोना के मामले फिर बढ़े
वही भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 3970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 85,940 हो गई है, जिनमें 53,035 सक्रिय हैं, 30,153 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 2752 लोगों के प्राण जा चुके है।
वही उत्तरप्रदेश की योगी सरकार अब गरीब पटरी कारोबारियों के लिए संकटमोचक बनकर आई है। मुख्यमंत्री योगी पीएम आर्थिक पैकेज से नगरीय क्षेत्रों में पटरी, रेहड़ी व्यवसाइयों को 10 हजार तक लोन देने में लगे हुए हैं। पटरी और रेहड़ी व्यवसायियों को उत्तरप्रदेश में लोन आसानी से मिलना शुरू हो भी गया है।
UP CM योगी आये संकटमोचक की भूमिका में
जानकारी मिली है की कोरोना लॉकडाउन के समय UP सरकार 8.41 लाख पटरी व्यवसायियों को पहले ही 1000 रूपये का आर्थिक भत्ता और फ्री अनाज दे चुकी है। अभी सर्वे करके सरकार पटरी व्यसायियों को भत्ता व फ्री अनाज बांट रही है। डीबीटी के माध्यम से भत्ता प्रदान किया गया था। अब आगे पटरी व्यवसायियों को लोन भी हासिल कराया जाएगा।
इसके पहले योगी सरकार द्वारा ऋण मेले की शुरूआत करते हुए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमियों और व्यापारियों को एक क्लिक पर लोन दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसएमई उद्यमियों का मनोबल बढ़ाते हुए भविष्य में चीनी बाजार पर डिपेंड न होने के संकेत दिए थे। उन्होंने क्लियर कहा था कि इस बार दीपावली के अवसर पर चीन से गौरी-गणेश की मूर्तियां नहीं आएंगी।
गोरखपुर UP का टेराकोटा चीन से कही जादा उत्तम
आपको बता दें की UP के गोरखपुर का टेराकोटा चीन से कही जादा अच्छे सामन तैयार करता है। तो हम भला चीन से मूर्तियां और दीये क्यों इंपोर्ट करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम गोरखपुर के टेराकोटा को डिजाइन देंगे और उसके अनुसार वे सामान तैयार करेंगे।
योगी ने कहा कि अयोध्या में आयोजित पहले दीपोत्सव में 51000 दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। यह मिट्टी के दिए, हमें पूरे उत्तर प्रदेश में ढूंढ़ने पड़े थे, तब जाके हमें 51000 दिए उपलब्ध हुए थे। अब हम अपनी क्षमता में इज़ाफ़ा करेंगे और चीन से दीये नहीं खरीदेंगे। अब तो केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा की गई आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर के 56,754 उद्यमियों को एकमुश्त दो हजार से लेकर दो करोड़ तक के लोन दे दिए, ताकि काम में कोई कमी ना होने पाए।
आत्मनिर्भर भारत अभियान (Aatma Nirbhar Bharat Abhiyan) की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान (Aatma Nirbhar Bharat Abhiyan) की अपील की थी। इसके लिए उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के महा पैकेज (Aatma Nirbhar Bharat Package) का भी ऐलान किया। पीएम मोदी ने देशवासियों से लोकल पर वोकल होने की अपील की थी।
आपको बता दें की केंद्र के इस पैकेज की घोषणा से पहले ही उत्तरप्रदेश सरकार ने इसकी तैयारी पूरी कर रखी थी। इस ऋण वितरण से 56 हजार 754 इकाइयों में दो लाख लोगों को रोजगार की गारंटी मिली है। बैंकर्स और उद्यमियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने एमएसएमई का साथी पोर्टल भी लांच किया, जिसके जरिये उद्यमियों के सरकारी विभाग और बैंक संबंधी तमाम काम घर या ऑफिस में बैठे ही हो जाएंगे।






