Delhi : ग्रह मंत्री अमित शाह ने अपने एक बयान में कहा कि घुसपैठियों को एकएक कर बाहर की ओर खदेड़ा कर निकालेंगे, सभी हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का ऐलान किया हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अपने एक बयान में कहा है कि देश में घुसपैठ को खत्म करने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाना पड़ेंगे।
अमित शाह ने कहा है कि ‘हम NRC लाकर घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे।’अमित शाह ने घुसपैठियों की तीखी आलोचना की।हिन्दुओ का समर्थन करते हुए उन्होंने इस बात जोर देकर कहा है कि हिंदू शरणार्थियों के लिए भी सरकार कोई अहम कदम उठाए है।’ उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन बिल लाकर सभी हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का ऐलान किया है।
भारत मे राह रहे सभी भारतवासी हिन्दू को भारत की नागरिकता दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की अवधि 6 महीने बढ़ाने की बात भी कही है और जम्मू-कश्मीर आरक्षण बिल पर राज्यसभा में वार्तालाप करते हुए उत्तर देते हुए कहा कि घाटी सहित जम्मू कश्मीर के सारे इलाको के नागरिक की विकास के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की समर्थन जताते हुए, गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अपने बयान में यह बात भी कही कि राज्य में किसी भी प्रकार का आतंकवाद एवं अलगाववाद को किसी भी कीमत में सहन नहीं किया जाएगा तथा ऐसे नागरिकों को कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा।
अमित शाह ने इस बात पर भी जोर देते हुए कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग जब भी Ready होगा। केन्द्र सरकार एक दिन का भी विलम्ब नहीं करेगी। ग्रहमंत्री अमित शाह के उतर के बाद सदन ने इस संकल्प और विधेयक को ध्वनिमत से खारिज नही किया।
लोकसभा इस प्रस्ताव को पहले ही पारित कर चुकी है। उच्च सदन ने अध्यादेश के विरुद्ध विपक्ष द्वारा पारित प्रस्ताव को ध्वनिमत से खारिज कर दिया। इससे पूर्व अमित शाह ने इस बात पर वार्तालाप करते हुए कहा कि इसमें यह बात सर्वमान्य रूप से सामने नजर आई है कि जम्मू कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है।
देश में घुसपैठ रोकने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
हम NRC लाकर घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे।
हिंदू शरणार्थियों के लिए भी सरकार कमिटेड है। हम सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल लाकर सभी हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देंगे: श्री @AmitShah pic.twitter.com/cVibbU8Hgg
— BJP (@BJP4India) July 2, 2019
भारत को कश्मीर से कोई अलग नही कर सकता है।यह बात जम्मू कश्मीर मामलों का solution निकालने और घाटी के नागरिक का मनोबल बढ़ाने में बहुत हद तक मदद करेगा। अमित शाह ने कहा की ‘जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न अंग है और इसे हिन्दुस्तान से कोई भी अलग नहीं कर सकता।’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है और हम इस नीति के तहत कैसी भी आतंकवाद को सहन नही करेंगे। उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति को हर पल निभाने के लिए ततपर हैं।



