भोपाल: दीनदयाल रसोई कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला, बाँट रहा था खाना, इनमे भी COVID-19 फैला

0
439

Presentation Photo: Old Photo of Deendayal Rasoi Started By CM Shivraj

Bhopal/Madhya Pradesh: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में त्राहि ला राखी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने रविवार को COVID-19 को लेकर जो आंकडे़ बताये हैं, वह सभी को चिंता में दाल देने वाले है। पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में कोरोना वायरस ने 81 हजार से अधिक लोगों को अपनी पकड़ में ले लिया। पूरी दुनिया में रविवार को 81153 लोगों का कोरोना वायरस का टेस्‍ट पॉजिटिव आया। वहीं 6,463 लोगों के प्राण गए है। जब से दुनिया में यह संकट छाया है, अब तक लगभग 23 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस वायरस से प्राण गवाने वालों की कुल संख्या 1,52,551 हो गई है।

भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 17,265 मामले सामने आ गए हैं और 543 लोगों की जान गई है। इनमें से 2547 लोग ठीक हो गए हैं। 14,175 लोगों का इलाज जारी है। पिछले 24 घंटों में 1,553 नए मामले समाने आए हैं और 36 लोगो के प्राण गए हैं।

Corona Virus Update
Demo File Image

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से भाग निकले एक कोरोना पॉजिटिव मरीज (मदरपुर चेक पोस्ट) नरसिंहपुर के पास पकड़ा गया है। उसे पहले गिरफ्तार किया गया और जबलपुर केंद्रीय जेल में भेजा गया हैं।

मध्यप्रदेश सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वाली दुकानों पर सूती कपड़े से बने हुए 50 लाख मास्क लोगों के लिए उपलब्ध कारएगी। एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राज्य के शहरी क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए इस मास्क को सरकार खरीदेगी।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बरखेड़ी की पटेल वाली गली में रहने वाले सुभाष जोशी की रिपोर्ट में कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला है। सुभाष नगर निगम कर्मचारी है और उसकी ड्यूटी दीनदयाल रसोई का खाना बांटने में लगी थी। रविवार की सुबह ही उसे सूचना दी गई है कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है।


Demo File Image

इसके बाद भी उसे भर्ती या कोरेन्टीन नहीं किया गया, अभी वह घर में ही है उसके परिवार के साथ। हालांकि उसे एक कमरे में क्वारंटाइन किया गया है। निगम कर्मचारी के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के की सूचना के बाद भोपाल निगम ने दीनदयाल रसोई के सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन का निर्देश दिया है।

आपको बता दें की भोपाल निगम कर्मचारी जोशी सहित 2 अन्न इंचार्ज दीनगयाल रसोई का काम संभालते हैं। यहां 25 कर्मचारी डेली काम करते हैं। अब लॉक डाउन के कारण डेली 2000 के लगभग गरीब और जरूरतमंद लोग यहां भोजन के लिए आते हैं। परन्तु कोरोना संक्रमित कर्मचारी जोशी की कांटेक्ट हिस्ट्री बहुत लम्बी है। जोशी कुछ दिनों से उपायुक्त विनोद शुक्ला से रोजाना संपर्क में रहे हैं, इसके आवला वे अन्न लोगो के भी संपर्क में रहे है।

Delhi Doctors Corona Infected
Demo File Image

भोपाल में रविवार को 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। खबर में मुताबिक़ कोरोना संक्रमित कर्मचारी शनिवार तक खाना बांटता रहे थे, यह एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। अगर उसमें कोरोना के लक्षण थे तो उसे तुरंत क्वारंटाइन किया जाना चाहिए था।

इसके अलावा भोपाल शहरी क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए अब कोरोना ग्रामीण क्षेत्र में भी जा पहुंचा है। ईंटखेड़ी सब सेंटर और काेलार इलाके की आशा कार्यकर्ता काेराेना पाॅजिटिव मिली हैं। दाेनाें काे चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, परिजनाें समेत संपर्क में आने वाले 60 से ज्यादा लाेगाें काे गांधी नगर में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। दाेनाें के सैंपल चार दिन पहले लिए गए थे।

चिंताजनक बात यह है की ये आशा कार्यकर्ता शनिवार तक अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे कार्य कर रहीं थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दाेनाें से पूछताछ की और पहली बार में जिन लाेगाें की कांट्रेक्ट हिस्ट्री मिली है, उनकाे क्वारेंटाइन कर दिया गया है। वही ईंटखेड़ी पंचायत के एक किसान में करोना पुष्टि हुई है। पिछले कुछ दिनों से वो भी जरूरतमंद लोगों को खाना बांटने काम कर रहे थे। दूसरी ओर बाबा नगर झुग्गी बस्ती में 3 लोग कोराेना संक्रमित मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here