इकबाल अंसारी ने तबलीगी जमात को आड़े हांथों लेते हुये, ऐसी बात कही की सब स्पष्ट हो गया

0
504

Image Credits: Social Media

Ayodhya/Uttar Pradesh: आज भगवान् राम की जन्म भूमि अयोध्या से एक ऐसा बयान आया है की कुछ लोग चरों खाने चित्त हो गए। आज एक टाइम मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियां रहे इकबाल अंसारी का बयान आया है। बाबरी मस्जिद पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने तबलीगी जमात पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने देश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के लिए तबलीगी जमात मरकज में शामिल लोगों को सबसे बड़ा दोषी बताया।

इकबाल अंसारी ने अपने बयान में कहा कि कोरोना वायरस किसी जाति, धर्म को देखकर संक्रमित नहीं कर रहा है। ऐसे में तब्लीग़ी जमात के लोगों को देश के बारे में सोचना चाहिए था। जमात के लोगों ने जो किया वह देशद्रोह है। ऐसा करने पर उनके ऊपर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

Nizamuddin Railway Statioin Name Change
Demo Image

इकबाल अंसारी ने मीडिया चैनल के सामने तबलीगी जमात को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘इन लोगों को सरकार ने पहले ही वार्निंग दी थी कि भीड़ इकट्ठा न करें बावजूद इसके तबलीगी जमात के लोगों ने भीड़ को इकट्ठा किया और उसके बाद पूरे देश में कोरोना संक्रमण को फैलाया।’ पूरे देश में छिपे इस जमात संगठन से जुड़े लोगों की तलाश के बीच इकबाल अंसारी ने आरोप लगाया कि सरकार ने जमात के लोगों को इलाज के लिए बुलाया था, लेकिन ये लोग सामने नहीं आए और दूसरे लोगों को संक्रमित किया।

इन जमात से जुड़ें लोगों ने ही देश में COVID-19 महामारी के संक्रमण को फैलाया है। ऐसे में तबलीगी जमात पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इकबाल अंसारी ने कोरोना वायरस से जंग में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ़ भी की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है। कोरोना महामारी देश से जरूर समाप्त होगी, बस जनता सरकार के निर्देशों का पालन करे।

Maulana Saad Arrest News
Demo File Image

आपको बता दे की हैरानी की बात तो यह है की पूरे देश में कोरोना संक्रमण की सबसे बड़ी वजह बने निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद का एक ऑडियो आज सामने आया है। मीडिया की खबर के मुताबिक़, इस ऑडियो में मौलाना साद ने तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे सामने आएं और प्रशासन का सहयोग करें। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस संदेश में मौलाना साद ने कहा है कि इस समय पूरा देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। जब बंदा अपने बनाने वाले से दूर हो जाता है, तो बनाने वाला करीब लाने के लिए ऐसे हालात लाता है। इस महामारी से निपटने के लिए जरूरी है कि उसके टेस्ट कराने व क्वारंटीन करने के लिए कोई ले जाता है, तो उसका सहयोग करना चाहिए। हर बीमारी का इलाज जरूरी है। पड़ोसियों का ध्यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here