Image Credits: Social Media
Indore, Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछली रात एक पुलिस इंस्पेक्टर की कोरोना संक्रमण के कारण जान चली गई। कोरोना महामारी के लक्षण दिखने पर जूनी इंदौर थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी को 30 मार्च को अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी कोविड-19 जांच की गई थी, जो की पॉजिटिव आई थी। फिर उनका इलाज़ चलता रहा और उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था।
इसके बाद 13 और 15 अप्रैल को देवेंद्र चंद्रवंशी के लिए गए सैंपल्स की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाना था, परन्तु शनिवार रात 11.30 बजे अचानक उनकी सांसें बहुत तेज चलने लगीं और हार्ट बीट रेट काफी तेज हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार यह एक तरह का हार्ट अटैक है। यह नॉर्मल लोगो में भी होता है। डॉक्टर मुताबिक यही उनकी जान जाने का कारण बना।
इंदौर के पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी के निधन पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, ‘इंदौर की हमारी पुलिस टीम के कर्तव्यनिष्ठ सदस्य, पूर्व थाना प्रभारी, निरीक्षक श्री देवेंद्र कुमार जी ने कोरोना से जंग में कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इंदौर के अरविंदों अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और हाल ही में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और ये हमारे लिए एक अच्छी खबर थी। लेकिन कल देर रात अचानक ही दो बजे उनकी मृत्यु का दुःखद समाचार मिला।’ अब सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।
इंदौर की हमारी पुलिस टीम के कर्तव्यनिष्ठ सदस्य, पूर्व थाना प्रभारी, निरीक्षक श्री देवेंद्र कुमार जी ने कोरोना से जंग में कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राण न्योछावर कर दिये।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 19, 2020
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की तत्काल घोषणा की और उनकी पत्नी को उप निरिक्षक पद पर नौकरी देने की बात कही। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस संकट की घड़ी में मेरे साथ पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। परिवार को राज्य शासन की ओर से सुरक्षा कवच के रूप में 50 लाख रुपये की राशि और उनकी पत्नी श्रीमती सुषमा जी को विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी जा रही है।’ आज मध्यप्रदेश के लिए यह बहुत दुखद समय है।
मैं उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। इस संकट की घड़ी में मेरे साथ पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है।
शोकाकुल परिवार को राज्य शासन की ओर से सुरक्षा कवच के रूप में ₹50 लाख राशि व उनकी पत्नी श्रीमती सुषमा जी को विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी जा रही है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 19, 2020
भारत की पुलिस एक ऐसी योद्धा है जो कोरोना जैसी खतरनाक महामारी से सड़कों पर और हर जगह 24 घंटे लगातार युद्ध कर रही है। काेराेना से सबसे ज्यादा प्रदेश में प्रभावित शहर इंदाैर में रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई। लोगों की जान बचाने के लिए हमारे एक और योद्धा ने अपनी जान गवां दी। सीएसपी श्री अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि हमारे जांबाज टीआई देवेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। सुबह जैसे ही पुलिसकर्मियों की नींद खुली और ये दुःखद सूचना मिली तो सबका मन बैठ गया।
टीआई का अरविंदो अस्पताल में कई दिनों से इलाज चल रहा था। कोरोना के साथ ही उन्हें निमोनिया का संक्रमण भी बहुत ज्यादा हो गया था। हालत गंभीर होने पर वे 15 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बाद की उनकी दो रिपोर्ट नेगेटिव भी आई थी और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा था। अस्पताल प्रबंधन अस्पताल से उन्हें छुट्टी देने पर विचार भी कर रहा था लेकिन अंततः सांसो से उनका रिश्ता टूट ही गया।
RIP #CoronaWarrior-The nation mourns the unfortunate demise of brave #Police Inspector Devendra Chandravanshi of Indore Police who succumbed to #COVID infection last night.
May t almighty give strength to t family members to cope up with this colossal tragedy 🙏#SundayMorning pic.twitter.com/aqxIUszRW5— RAHUL SRIVASTAV (@upcoprahul) April 19, 2020
2007 में एसआई बने चंद्रवंशी शाजापुर जिले के रहने वाले थे। उनकी दुखद खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई है। इससे पहले कल शनिवार को पंजाब के लुधियाना में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एसीपी श्री अनिल कोहली की जान कोरोना के चलते गई थी। एसीपी कोहली अस्पताल में कई दिनों से भर्ती थे और वह वेंटिलेटर पर थे।




