कोरोना वायरस के पॉलिटिव केस दिल्ली और तेलंगाना में मिले, भारत में विशाल रूप लेने की आशंका

0
412

Demo Image

चीन के वुहान से चलकर पूरी दुनिया को पानी चपेट में लेने वाला खतरनाक कोरोना वायरस (COVID-19) अब देश की राजधानी दिल्ली में भी पहुंच गया है। दिल्ली में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा तेलंगाना के भी एक शख्स को कोरोना से पीड़ित पाया गया है।

मीडिया में आई खबर के मुताबिक दिल्ली में जिस मरीज को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है, वह कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी के देश इटली से आया है। वहीँ दूसरा शख्स दुबई से आया है। इससे पहले केरल में कोरोना वायरस के 3 मामले सामने आ चुके।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि नए मामले सामने आने के बाद मरीजों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अभी दोनों कोरोना इन्फेक्टेड की हालत स्थिर है। इससे पहले चीन से लाए गए भारतीय नागरिकों को मानसेर सेंटर में रखा गया है, जहां उनकी निगरानी की जा रही है। इन लोगों से किसी को भी मिलने की अनुमति नहीं है। वहीं, विदेश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

एक अहम् बात यह है कज अभी तक कोरोना से नहीं गई भारत में किसी के प्राण को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आपको जानकारी हो की जापान से ‘डायमंड प्रिंसेज’ क्रूज से भारत के 119 नागरिकों को रेस्क्यू किया गया था। इन सभी लोगों को भारत लाने के बाद सीधे मानेसर सेंटर ले जाया गया, जहां इन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

इसमें अच्छी बात है है की सभी जरुरी उपायों के चलते भारत में अभी तक कोरोना के चलते किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। आपको बता दें कि इससे पहले केरल में कोरोना के तीन मामले सामने आए हैं। किन्तु, इन तीनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इन सभी को डॉक्टरों की टीम की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

आपको बता दे की वहां चीन से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस दुनियाभर में अब तक लगभग 89000 लोगों को इन्फेक्टेड कर चुका है, जबकि 3000 से अधिक लोगों के प्राण ले चूका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वायरस को COVID-19 नाम दिया है।

Corona Virus In India Now

कुछ दिन पहले खबर आई थी की कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर एक खुसाला हुआ है। कोरोना वायरस के फैलने की खबर पर एक और मोड़ आ गया था, जो दुनिया की सभी सरकारों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों की नींद उड़ा देने वाला है। शंघाई चीन के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस अब हवा में मौजूद सूक्ष्म बूदों में मिलकर संचरण करने लगा है और वह हवा में तैरते हुए अन्न व्यक्ति को भी संक्रमित कर रहा है, जिसे एयरोसोल ट्रांसमिशन कहा जाता है।

अब तक वायरस के प्रत्यक्ष संचरण (डायरेक्ट ट्रांसमिशन) और संपर्क संचरण (कॉन्टैक्ट ट्रांसमिशन) की ही खबर प्राप्त हुई थी। मीडिया में आयु खबर के मुताबिक शंघाई सिविल अफेयर्स ब्यूरो के डेप्युटी हेड ने बताया, एयरोसोल ट्रांसमिशन (Aerosol Transmission) का तात्पर्य है कि कोरोना वायरस हवा में मौजूद सूक्ष्म बूंदों से मिलकर एयरोसोल बना रहा है।

जानकारों के अनुसार डायरेक्ट ट्रांसमिशन का मतलब है कि वायरस से संक्रमित व्यक्ति अगर छींक या खांस रहा है, तो पास के व्यक्ति के सांस लेते समय वायरस उसकेव अंदर प्रवेश कर जाएगा। अन्न केस में संपर्क संचरण (कॉन्टैक्ट ट्रांसमिशन) मतलब, जब कोई व्यक्ति वैसी कोई वस्तु छूकर अपना मुंह, नाक या आंख स्पर्श करता है, जिसमें वायरस युक्त सूक्ष्म बूंदें चिपकी होती हैं। तब वह व्यक्ति भी वायरस से संक्रमित हो जाता है।

मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे सांस लेने के कारण लोगो में संक्रमण हो रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है की इसके मद्देनजर हमने लोगों से अपील की है कि वो अपने परिवार के लोगो को कोरोना वायरस के संक्रमित होने से बचने के उपायों को लेकर अपनी जागरूकता बढ़ाएं।

Pangolins Corona virus Host

मीडिया में आई खबर के अनुसार चीनी जानकारों ने कहा कि चीन में घातक कोरोना वायरस फैलने के लिए पैंगोलिन जानवर (Pangolins) जिम्मेदार हो सकता है। चीनी वैज्ञानिकों का कहना है कि संक्रमित व्यक्तियों का जीनोम सीक्वेंस पैंगोलिन से अलग किए गए जीनोम से 99 प्रतिशत मिलता जुलता है। पैंगोलिन विश्व में सर्वाधिक तस्करी किए जाने वाले स्तनधारी जानवरों में से एक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here