साल 2020 में जिन लोगों को भारतीय नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है, उनमे मशहूर गायक अदनान सामी (Adnan Sami) का भी नाम शामिल है, पाकिस्तान में जन्मे अदनान समी अब भारतीय हैं और अदनान सामी को ‘पद्म श्री’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई है, जिसके बाद केंद्र की मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बेहद ही दिलचस्प अंदाज में सामी को बधाई दी है।
अपने ट्वीट में पुरी ने लिखा कि प्रतिभाशाली अदनान सामी को ‘पद्मश्री अवार्ड’ से सम्मानित होने पर बधाई, वह उन अनेकों लोगों में से एक हैं, जिन्होंने भारत के संविधान में आस्था जताई और इसलिए भारतीय नागरिकता दी भी गई, मुझे उम्मीद है कि शाहीन बाग (Shaheen Bagh) सुन रहा है, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत नागरिकता (Indian Citizenship) लेने में विश्वास नहीं करता है और आज भी CAA को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
शाहीन बाग में महिलाओं का धरना 15 दिसंबर से लगातार 24 घंटे तक चल रहा है, ये लोग मोदी सरकार से नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) को वापस लेने के लिए अपील कर रहे हैं, बता दें कि आज गठतंत्र दिवस (Republic Day 2020) के मौके पर यहां पर तिरंगा (Tricolour) भी फहराया गया है।
Congratulations to the talented Sh @AdnanSamiLive on being honoured with a Padma Shri.
He is one of the many who reposed faith in the constitution of India & were granted Indian citizenship.I hope Shaheen Bagh is listening. India doesn't believe in taking away citizenships. pic.twitter.com/RuPohmyXSb
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) January 25, 2020
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया, इस सामारोह में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया गया, राजपथ पर लंबी-लंबी झाकियां, परेड और आकाश में करतब दिखाते वायुसेना के विमान लोगों को रोमांचित कर दिया, सैन्यबल की ताकत देख रहे लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
आपको बता दें की अदनान सामी का उदहारण शाहीन बाग़ वालो को देना भाजपा नेता ने जरुरी समझा, क्योंकि उनको बहलाया और फुसलाया गया है और अब शाहीन बाग़ वाला प्रोटेस्ट देश के खिलाफ और देश को तोड़ने वाला बन गया है। ऐसे ही कल भाजपा नेता संबित पात्रा ने शाहीन बाग़ को तौहीन बाग़ (Tauheen Bagh) कहकर मीडिया और सोशल मीडिया के गलियारों में ट्रेंड पर का दिया था।
शाहीन बाघ (Shaheen Bagh) का शरजील इमाम (Sharjeel Imam) देश को तोड़ कर पूरे उत्तर-पूर्व को भारत से अलग करने की बातें करता है। देश के बाहर और पड़ेसी देश में बैठे देश के दुश्मन भी यही सोच-विचार कर रहे हैं।
शरजील इमाम (Sharjeel Imam) द्वारा भारत को तोड़ने और असम (Assam) को भारत से अलग कर देने की बात करने वाले शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। CAA विरोध प्रदर्शन के दौरान गलत बयान देने के आरोप में शरजील इमाम के खिलाफ असम और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में FIR दर्ज की गई है।



