तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपना नामांकन परचा भी भर दिया, अब केजरीवाल के गढ़ में धावा बोलेंगे पाजी

0
520

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछली लिस्ट में तो बग्गा कानाम नहीं डाला था, किन्तु हाल ही में जारी Second लिस्ट में दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता बग्गा को हरिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने भी अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में बीजेपी ने 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।

बीजेपी ने अपने प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को हरि नगर सीट से टिकट दिया है। साथ ही नई दिल्ली सीट से BJP ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को मैदान में उतारा है। सोमवार देर रात बीजेपी ने 10 लोगों के नाम की घोषणा की है। इसमें नांगलोई जाट, राजौरी गार्डन, हरि नगर, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली, कस्तूरबा नगर, महरौली, कृष्णा नगर और शाहदरा सीट शामलि हैं।

आपको ज्ञात हो की भाजपा ने 17 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में भाजपा ने नई दिल्ली सीट (New Delhi Seat) पर किसी नाम का एलान नहीं किया था।

हरिनगर से भाजपा द्वारा टिकट का ऐलान किये जाने के बाद आह शाम तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपना परचा भर दिया। बग्गा का लोगो ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और आज वे मीडिया और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। यह उन तमाम लोगो को करारा जवाब है, जो कल बग्गा को ट्रोल करने के लिए ट्रेंड चला रहे थे की बग्गा को टिकट नहीं दी गई है।


Tajinder Pal Singh Bagga Filed nomination from Hari Nagar assembly constituency.

इस वक़्त सोशल मीडिया और खासकर के ट्विटर पर तजिंदर बग्गा ट्रेंड कर रहे हैं और यूजर #Bagga4HariNagar ट्रेंड पर बग्गा को बधाई दे रहे हैं। हरिनगर सीट (Hari Nagar Seat Delhi) से टिकट मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बड़ी जीत का दावा किया है। तेजिंदर बग्गा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में 50 से अधिक सीटें जीतेगी। Tajinder Bagga ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि वो BJP से डर रहे हैं।
https://twitter.com/officeofbagga/status/1219592221369995265

तेजिंदर बग्गा ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि बीते दिनों जो DTC के दफ्तर में आग लगी थी, वह कागजात जलाने के लिए लगाई गई थी। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता Bagga ने कहा कि BJP इस बार 50 से अधिक सीटें जीतेगी, इसी वजह से अरविंद केजरीवाल भयभीत हैं। इसी वजह से Delhi चुनाव से 15 दिन पहले से DTC के दफ्तर में आग लगी और कागजातों को जलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here