राम मंदिर निर्माण के लिए NSUI जिलाध्यक्ष ने 1100 रुपए का चेक दिया, मेरे नाम से भी 4 ईंटें रखी जाए।

0
471

Image Credits: ANI on Twitter

Ayodhya, Uttar Pradesh: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद विवादित भूमि पर राम मंदिर बनने का रास्ता क्लियर हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए पूरी 2.77 एकड़ भूमि रामलला विराजमान को देने की बात कही है। राम मंदिर बनाने के लिए NSUI जिलाध्यक्ष विलाल अहमद ने दिया 1100 रुपए का चेक देकर कहा, मेरे नाम से भी 4 ईंटें।

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय बाद विवादित जमीन पर राम मंदिर बनने को लेकर सारी समस्या खत्म हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए पूरी 2.77 एकड़ जमीन रामलला विराजमान को देने का निर्णय किया। विलाल अहमद ने मंदिर निर्माण के लिए दिया 1,100 का चेक देकर मिसाल कायम की।

लोग राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान देने आगे आ रहे

मस्जिद के लिए अयोध्या में ही अलग से पांच एकड़ जमीन देने की बात भी कही है। विवादित जमीन विराजमान को देने को कहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने मंदिर बनाने के लिए सरकार को तीन महीने के अंदर एक ट्रस्ट बनाने का भी आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद लोग मंदिर निर्माण में अपना योगदान देने के लिए आगे आ रहे हैं।

अपना योगदान देने वाले लोगो में विलाल अहमद का नाम भी दर्ज हो गया है। विलाल अहमद आगरा के निवासी हैं और उन्होंने राम मंदिर बनाने में अपना योगदान देते हुए 1100 रुपए की राशि एक चेक जिला मस्जिस्ट्रेट को दे दिया है। विलाल अहमद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया NSUI के जिलाध्यक्ष हैं।

जिला मस्जिस्ट्रेट को चेक सौंपने के बाद विलाल अहमद ने बताया कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय को सभी ने खुले दिल से स्वीकार किया है। यह मेरी तमन्ना है कि जब मंदिर का निर्माण हो तो उसमें मेरा भी अपना सहयोग हो।

उन्होंने बताया कि, “देश के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को खुले से स्वीकार किया है। सभी के दिल मे खुशी की लहर है। मैंने जिलाधिकारी को 1100 रुपये का चेक अपने सहयोग के रूप में सौंप दिया है। यह मेरी दिल की तमन्ना है कि जब मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो तो उसमें मेरे नाम से भी 4 ईंटें रखी जाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here