पिछले दिनों यमुनानगर के तेजली ग्राउंड में सेना की भर्ती के लिए देश की सेवा का जोश अपने सीने में लिए हजारो युवकों ने हिस्सा लिया। जिसमें से जिला अंबाला के हलका मुलाना के थंबड़ गांव के 11 लड़कों का सिलेक्शन हुआ। गांव के युवाओ का देश की सेना में चुने जाने पर गांव वासियों में खुशी की लहर है, दूसरी ओर परिजन और रिश्तेदारों ने भी युवकों के हौसले की तारीफ की है।
सेना में भर्ती होने वाले लड़को ने अपने परिवार के साथ का नाम भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। सेना में भर्ती होने के जोश से प्रतिदिन 500 से 600 लड़के और लड़किया गोगा जाहर वीर ग्राउंड में प्रेक्टिस करते थे। 500 से 600 युवा मैं से थंबड़ गांव के 11 लड़को ने जीत का सहारा पहन लिया है।
गोगा जहर वीर ग्राउंड में दौड़ की प्रेक्टिस कोच विनोद कुमार द्वारा मुफ्त मैं समाज सेवा के रूप में करवाते हैं, क्योकि उन का हमेशा से सपना था कि वो सेना मैं भर्ती होकर देश की सेवा कर सके, लेकिन किसी कारण वश उनका सपना अधूरा ही रह गया। उन्होंने अपने गांव के युवा मैं अपना सपना देखा और मुफ्त कोचिंग प्रारम्भ कर दी वो बहुत ही ईमानदारी और मेहनत के साथ युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं व हर भर्ती में थंबड़ गांव से सेना में 8 से 12 युवक निकल चयन हो जाते हैं इस भर्ती में भी JD में 12 युवक भर्ती हुए हैं।
अभी क्लर्क का परिणाम आना बचा है और अगर ग्राउंड की बात की जाए तो इस भर्ती में 42 युवक सेना में चयन हुए हैं। यह बहुत ही सराहनी काम है। विनोद कुमार कोच की मेहनत ने गांव का नाम रौशन कर दिया। बच्चों की मेहनत भी सराहनीय है। थंबड़ एक वही गांव है, जिसके बारे में लोगो ने गलत अफवाह फैलाई थी कि वहां पर ऐसे वैसे बेरोजगार,चोर बदमाश लोग निवास करते है।
मगर यह बात भी कोई गलत साबित नही कर सकता कि इस गांव से बहुत से युवक देश की सेवा के लिए सेना शामिल हुए है। भारतीय सेना में भर्ती के लिए थंबड़ गांव के युवाओं में बहुत ही जस्बा है। दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं हर भर्ती में 35, 40 युवक फिजिकल पास कर देते हैं और देश की भारतीय सेना में सेवा करने के लिए आर्मी में भर्ती होते हैं।
दूर दूर से युवक गोगा जाहरवीर ग्राउंड में प्रशिक्षण लेने के लिए बहुत से युवा आते थे और जिनमें बहुत से युवा भारतीय सेना की भर्ती में देश की सेवा करने के उद्देश्य भर्ती हुए हैं। गांव थंबड़ में कई युवा प्रशिक्षण लेने के लिए गांव थंबडं में अपनी रिश्तेदारों के यहाँ रहकर ट्रेनिंग लेते है। यह सब विनोद कुमार कोच की ही देन है। जो युवक के अंदर जोश भरते है।
हर साल एक बार मैराथन का आयोजन भी किया जाता है, जिससे हरियाणा प्रदेश व हरियाणा प्रदेश के आसपास के पडोशी प्रदेशों से भी बहुत बड़े एथलीट गांव थंबड़ गोगा जाहरवीर ग्राउंड में हिस्सा लेते हैं। जो अपनी दौड़ की प्रतिभाओं का हुनर दिखाते हैं जिसमें 100 मीटर की 400 मीटर की या 1600 मीटर की दौड़ में भी विनोद कुमार कोच के द्वारा ही ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमे विजेता को अलग अलग राशि और प्रोत्साहन उपहार अलग-अलग मैराथन के मुताबिक दी जाती है।
इस वर्ष भारतीय सेना की भर्ती में जो युवा भर्ती हुए हैं जिसमे बिट्टू, सुभाष, अनिल कुमार, विक्रम सिंह, संजीव कुमार, जमात सिंह, प्रीतम, जयपाल, रानू राम सिंह, सुरेंद्र प्रताप, आजाद सिंह गांव थंबड़ से भर्ती हुए हैं।




