सुपरस्टार रजनीकांत को IFFI में मिलेगा सम्मान, हाथ जोड़कर भारत सरकार को कहा धन्यवाद।

0
570
Rajinikant
Union Minister Prakash Javadekar: Veteran actor Rajinikanth to be conferred with 'Icon of Golden Jubilee IFFI 2019' award at 50th International Film Festival of India (IFFI) in Goa.

फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को उनके अभी तक के सफर में कई अवॉर्ड और सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं हाल ही में उन्हें और बड़ा पुरुस्कार मिलने की जानकारी सामने आ रही है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को ऐसी घोषणा की है, जिससे सुनने के बाद रजनीकांत के फैंस के दिल मे खुशी की बहार आ गई।

प्रकाश जावड़ेकर ने ऐलान किया है कि 50वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव International Film Festival of India में अभिनेता रजनीकांत को विशेष स्वर्ण जयंती अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। IFFI में रजनीकांत के अतिरिक्त कई और हस्तियों को भी सम्मान से नवाजा जाएगा।

फिल्म महोत्सव का ग्रैंड आयोजन गोवा में 20 से 28 नवंबर आयोजित होगा

जानकारी के मुताबिक 50वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का ग्रैंड आयोजन गोवा में 20 से 28 नवंबर के मध्य आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश विदेश की करीब 250 फ़िल्में प्रदर्शित की जाएंगी। सुपस्टार रजनीकांत को बॉलीवुड में दिए उनके योगदान के लिए पुरुस्कार से सम्मानित किया ही जाएगा उनके अतिरिक्त एक प्रसिद्ध फ्रंड एक्ट्रेस को भी बड़ा अवॉर्ड मिलने वाला है।

फ्रेंच अभिनेत्री इजाबेल हप्पर्ट को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरुस्कार

प्रकाश जावड़ेकर ने इस आयोजन में विख्यात फ्रेंच अभिनेत्री इजाबेल हप्पर्ट को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरुस्कार से सम्मानित किए जाने का भी ऐलान कर दिया है। प्रकाश जावड़ेकर से मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव के स्वर्ण जयंती वर्ष में सिनेमा के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को देखते हुये महिला फिल्मकारों की 50 फ़िल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

वहीं महत्वपूर्ण बात ये भी है कि इस साल रूस इस महोत्सव का भागीदार देश बनेगा। इस फिल्म महोत्सव का एक महत्वपूर्ण भाग शहंशाह अमिताभ बच्चन भी होंगे। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुने गए अभिनेता अमिताभ बच्चन की कुछ फ़िल्में भी IFFI में प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं रजनीकांत ने इस सम्मान की घोषणा के बाद ट्विटर पर भारत सरकार को शुक्रिया कहा है। सुपस्टार रजनीकांत ने ट्विटर Post किया है, “भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मुझे प्रतिष्ठित गोल्डन जुबली से सम्मनित किए जाने के घोषणा के लिए मैं भारत सरकार का धन्यवाद करता हूं।” इस Post के साथ रजनीकांत ने हाथ जोड़ने वाला तस्वीर साझा की है। सुपस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए भी ये बहुत खुशी की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here