स्वर्गीय कमलेश तिवारी के बाद पत्नी किरण तिवारी हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्ष बनी।

0
434

Lucknow, Uttar Pradesh: अध्यक्ष बनने के बाद स्व कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Media को संबोधित करेंगी। इसमें हिंदू समाज पार्टी के महासचिव राजेश मणि त्रिपाठी भी उपस्थित रहेंगे। कमलेश तिवारी की मौत के बाद अब उनकी पत्नी किरण तिवारी हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्ष बनीं हैं।

अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने से मीडिया से बातचीत की। इसमें उनके साथ हिंदू समाज पार्टी के महासचिव राजेश मणि त्रिपाठी भी उपस्थित थे। कमलेश तिवारी की बीते 18 अक्टूबर को लखनऊ स्थित उनके घर में घुसकर आरोपियों ने उनको मोत के घाट उतार दिया था। दो आरोपियों अशफाक और मोईनुद्दीन ने गला रेतकर और गोली मारकर उनका कत्ल कर दिया था।

कमलेश तिवारी की वारदात के बाद उनके परिवार वालो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। जिसमे परिवार वालो ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी। मुख्यमंत्री योगी ने परिजनों को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और उनके लिए सीतापुर में घर बनवाने का ऐलान किया था। साथ ही उन्हों ने विश्वास दिलाया था कि आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई करवाने की व्यवस्था कराने पर विचार किया जाएगा।

वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

गुजरात ATS की टीम ने मंगलवार को गुजरात-राजस्थीन बॉर्डर से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों के नाम अशफाक और मोइनुद्दीन हैं। ATS ने बताया था कि ये दोनों पाकिस्तान भागने की तलाश में थे। ATS के अनुसार, दोनों आरोपियों की लगातार इन्फॉर्मेशन मिल रही थी। लेकिन ये पकड़े जाने से बचने के लिए लगातार अपनी जगह परिवर्तित कर रहे थे।

कमलेश तिवारी पर 15 बार किया था चाकू से वार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कमलेश तिवारी Hatya में Use किये गए चाकू को बरामद कर लिया था। कमलेश तिवारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये सामने आया था कि उन पर 15 बार चाकुओं से वार और एक गोली मारने की बात थी। इस रिपोर्ट में गला रेतने के दो गहरे जख्म की भी बात सामने ऐसी थी। 15 बार चाकुओं से यह वार सिर्फ 10 सेंटीमीटर के भीतर जबड़े से लेकर छाती तक किए गए थे। दोनो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here