ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री ने उत्साह के साथ मनाई दीपावली कहा, “कितना अच्छा है दिवाली का पर्व”।

0
425

Image Credits: Twitter Video Crap

दीपावली त्यौहार का अपना अगल ही महत्व है। दीपों का यह प्रकाश पर्व हमारे अंत: करण में व्याप्त अज्ञान के अंधकार को भगाकर ज्ञान का प्रकाश करने का प्रतीक पर्व मन जाता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भी दिवाली उत्साह के साथ मनाई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारतीयों और अपने ट्विटर फॉलोअर्स को हिंदी में दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

स्कॉट मॉरिसन ने 51 सेकंड का एक Video Share करते हुए कहा कि, “कितना अच्छा है दिपावली का त्यौहार”। उन्होंने Video में आगे कहा कि, “मुझे दिवाली का त्‍योहार बहुत प्रिय है, क्‍योंकि यह पर्व हम सबके विश्‍वास और मान्‍यताओ से जुड़ा हुआ है, जो कि अपने आप में अहम है।”

इससे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को हिंदुओं, सिख, जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि “यह उत्साह दर्शाता है की अमेरिका में धार्मिक आजादी अभी भी जीवित है। यही इस देश का सिद्धांत भी है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में भारतीय-अमेरिकी सभी के साथ दिवाली मनाई। इसमे Media को प्रवेश नहीं दिया गया।

रावण वध के बाद प्रभु श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण सहित वापस अयोध्या आये थे। कहते हैं प्रभु श्रीराम को वापस अयोध्या आने में 21 दिन लगे थे इसलिए दशहरा के 21 दिन बाद दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। अयोध्या के वासियों ने राम के आने की ख़ुशी में पूरे अयोध्या को रौशनी से दुल्हन की तरह सजा दिया था।

श्रीराम के अयोध्या वापस आने पर भरत ने राज्य उनको ही सौंप दिया। श्रीराम को न्यायप्रिय भी कहा जाता है। उन्होंने सभी का विश्वास जीतते हुए पूरी ईमानदारी और कर्मनिष्ठा से शासन किया इसलिए लोग आज भी अच्छे शासन को रामराज्य की उपमा देते है। इनके बाद पुत्र कुश व लव ने इन राज्यों को पूरी ईमानदारी और कर्मनिष्ठा के साथ सँभाला। हिन्दू धर्म के कई त्योहार है जैसे दशहरा, राम नवमी और दीपावली ये सभी राम की जीवन-कथा से तालुकात रखते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here