Image Credits: Twitter(@myogioffice)
उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम नगरी अयोध्या में दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि “भारत किसी को बिना बात के छेड़ता नहीं हैं, लेकिन अगर कोई बेकार छेड़ता है तो फिर उसको छोड़ता नहीं। आज भारत इस स्थिति में पहुँच चुका है की वो किसी को छोड़ेगा नही।
राम की नगरी अयोध्या को 5 लाख 51 हजार दीयों की रौशनी से नहलाई गई थी। इसने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इसको देखने के लिए दूर दूर से लोग आए थे। इस पूरे प्रोग्राम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने इस मौके पर रामकथा पार्क में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के पुनः आने के बाद भारत के सांस्कृतिक सम्मान को दुनिया में दोवारा स्थापित किया गया है।
अवध विश्वविद्यालय का दृश्य कला विभाग इस प्रोग्राम की सजावट में दिन रात एक कार दिए थे। उन सभी की मेहनत रंग लाई। इस बार दीपों को डायरेक्ट न लगाकर ग्राफिक्स के माध्यम से घाटों पर सजाया गया। इन्हीं ग्राफिक्स को देखने पर श्रीराम, सीता और हनुमान समेत अयोध्या के दर्शनीय स्थलों की आकृतियां दिखाई दी थी।
अयोध्या में #Deepotsav2019… https://t.co/vRpMloGXOZ
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) October 26, 2019
झांकती के मुताबिक शाम चार बजे हेलीकॉप्टर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का रूप धरकर कलाकार रामकथा पार्क पहुंचे जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बड़ी तादात में उपस्थित अयोध्या के वासियों ने उनका स्वागत किया और मंच पर उपस्थित गुरू वशिष्ठ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजतिलक कर उनका सम्मान किया। इस दौरान अयोध्या नगरी जय श्री राम के नारों से गूंज उठी थी। सभी इस मनमोहन दृश्य को अपनी नजरो में कैद करने चाहते थे।




