जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने किसी भी पार्टी का समर्थन UP उपचुनाव में नही किया: अक्षय प्रताप सिंह

0
1046
Jansatta Dal Loktantrik raja bhaiya
Jansatta Dal Loktantrik the Raja bhaiya party has not supported any party in this bypoll elections in Sadar Uttar Pradesh

लोग व्हाट्सएप्प पर यह भ्रम फैला रहे है कि सदर विधनसभा के उपचुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी का समर्थन किया है, यह पूर्णतः असत्य है। उत्तरप्रदेश उपचुनाव 11 सीटों पर मतदान समाप्त हो चुके है। दांव पर भाजपा की 9, एसपी-बीएसपी की 1-1 सीट।

उत्तरप्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी आज। जिन सीटों के लिए चुनाव हुए, उसमें 9 भाजपा और एक-एक सीट समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास थीं। बताया जा रहा है कि ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती के बीच कड़ा मुकाबला है।

प्रदेश की 11 सीटों के लिए हुये उपचुनाव

सभी पार्टी की कड़ी राजनीति अग्निपरीक्षा होनी है। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए कुल 45.04 प्रतिशत वोटिंग हुई है।चुनाव आयोग के अनुसार 520 माइक्रो ऑब्जर्वर, 60 जोनल मैजिस्ट्रेट, 337 सेक्टर मैजिस्ट्रेट, 471 स्टैटिक मैजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 429 संवेदनशील बूथों की सही जांच करवाई।

लखनऊ कैंट, प्रतापगढ़ सदर, जैदपुर, गोविंदनगर, जलालपुर, मानिकपुर, बलहा, इगलास, घोसी, रामपुर, गंगोह। उपचुनाव में अधिकतर कमजोर पड़ जाने वाली भाजपा के लिए अपनी 9 सीटों को बचाय रखने की चुनौती है। पार्टी का निशाना समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सीटें भी अपने हिस्से में कर लेने पर जोर डाल रही है।

कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के प्रश्नों से मार खा रही सरकार के लिए परिणाम अच्छे रहे तो नीतियों पर मुहर मानी जाएगी। जिस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने परिश्रम किया है, उसके बाद परिणाम समर्थन मे आए तो विपक्ष को हौसले के साथ हमले का अवसर भी मिलेगा।

आंकड़े इस प्रकार है

इस उपचुनाव में 41.08 लाख मतदाता रहे हैं, जिसमे 22.13 लाख पुरुष मतदाता और 18.94 लाख महिला मतदाता होने का अनुमान लगाया गया है. इस उपवहनाव में 4529 पोलिंग बूथ तैयार किये गए थे। यहाँ पर 109 कुल उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य आज़मा रहे थे। वोटिंग समाप्त हो चुकी है, अब इस चुनाव का परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here