उत्तरप्रदेश उपचुनाव: वोटिंग समाप्त हो चुकी है, 109 प्रत्याशीयो की किस्मत EVM में हुई कैद, जाने

0
359

Photo Credits: ANI on Twitter

प्रतापगढ़ जिले में 6 बजे तक 44.5 और रामपुर में 41.46 प्रतिशत वोटिंग हुई है। रामपुर में दोपहर तीन बजे तक 32.70 फीसदी वोटिंग हुई है। अभिनेत्री जयाप्रदा ने रामपुर में अपने मताधिकार का उपयोग किया। प्रतापगढ़ में दो के खिलाफ FIR दर्ज हुई।

प्रतापगढ़ में मतदान देते समय तस्वीर Viral करने पर दो नेताओं भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता और सपा नेता राजू यादव पर पर FIR दर्ज की गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला के रहने वाले रवि गुप्ता ने मतदान देते समय Social Media पर एक Photo वायरल की थी। कंधई थाना क्षेत्र के कंधई मधुपुर गांव निवासी राजू यादव ने वोटिंग करने की Photo Post की थी।

प्रतापगढ़ में वोटिंग को लेकर लोगो मे उत्साह कम दिखाई दिया

सदर विधानसभा उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक सिर्फ 32.5 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं में उपचुनाव को लेकर उत्साह बहुत ही काम नजर आया। अलीगढ़ की इगलास सीट पर मतदान बहिष्कार जारी है। एक बजे तक मात्र 18 फीसदी वोटिंग हुई है। प्रशासनिक टीमें गांव गांव जाकर मतदाताओं को मनाने में लगी थी।

बीजेपी नेता भी इस कड़ी में आए गए हैं। यहां गोवंश का मामला ही जोर पकड़ रहा। प्रतापगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा 248 में दोपहर एक बजे तक 26.7 फीसदी वोटिंग हुई। रामपुर में दोपहर एक बजे तक 25.12 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार किया

अलीगढ़ में इगलास विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बहिष्कार के बीच वोटिंग जारी थी। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोवस्त किये गए थे। आदर्श मतदान केंद्रों पर भी समुचित व्यवस्थाएं की निगरानी की गई हैं। आधा दर्जन से अधिक गांव में विकास के नाम पर कुछ नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार किया है।


जिस कारण से लोग वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे हैं। जिन गांव में चुनाव का बहिष्कार किया गया है उनमें मनोहरपुर, गोंडोली, धारा की गड़ी आदि गांव का नाम जुड़ा हैं। हालांकि पार्टी कार्यकर्ता लोगों को वोटिंग के लिए मनाने में जुटे थे। यहां सुबह नौ बजे तक नौ फीसदी वोटिंग ही हुई थी।

उपचुनाव में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष वोटिंग के लिए 11 सामान्य प्रेक्षक, 337 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 60 जोनल मजिस्ट्रेट, 520 माइक्रो पर्यवेक्षक, 11 व्यय प्रेक्षक, 471 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उपचुनाव के लिए अधिक मात्रा में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। 429 संवेदनशील बूथों पर सही जांच भी कराई गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here