महाराष्ट्र में शिवसेना ने जारी किया घोषणापत्र, गरीबों को 10 रुपये में भोजन थाली की स्क्रीम

0
654
Shiv Sena Maharashtra
Shiv Sena Unveils Maharashtra Manifesto, Promises Rs 10 Meals, Sops for Farmers. Shiv Sena releases its manifesto, electricity rate, farmers' issues on priority.

Mumbai: महाराष्ट्र में इन दिनों चुनावी बुगल बजता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा होना भी जरूरी है क्योकि, 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में मतदान जो होने वाले है। सभी पार्टियों के बीच मतदानो की खींचतान जारी है। चुनावी माहौल को देखते हुए शिवसेना ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया।

पार्टी प्रमुख उध्दव ठाकरे, उनके बेटे और वर्ली विधानसभा सीट से प्रत्याशी आदित्य ठाकरे, पार्टी की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से यह घोषणापत्र जारी किया। महाराष्ट्र में शिवसेना भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, लेकिन घोषणापत्र को लेकर सहमति न बन पाने के कारण से शिवसेना ने अपना अलग घोषणापत्र जारी किया।

भाजपा का घोषणापत्र आना बाकी है

उम्मीद है कि भाजपा का घोषणापत्र 15 अक्टूबर को जारी हो सकता है। पार्टी ने इस बार के घोषणापत्र का नाम “वचननामा” रखा है। इसमें बालासाहेब ठाकरे और उध्दव ठाकरे की फ़ोटो है। इस बार के घोषणापत्र में सभी गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए खुशी की लहर है।

मिलेगी 10 रुपये में भोजन की थाली

इसमें गरीबों और मजदूरों को 10 रुपये में भोजन की थाली उपलब्ध कराने, किसानों का संपूर्ण कर्जमाफी और केवल एक रुपये में पेशेंट की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने जैसी मनमोहक स्क्रीम की बात कही गई है। “वचननामा” की कुछ विशेष बातें ये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष बसें प्रारंभ की जायेंगी।


पांच साल तक उर्वरकों के दाम में कोई चेंज नही होने की व्यवस्था की जाएगी। तीर्थ यात्राओं के लिए समन्वय केंद्र स्थापित किए जायेंगे। वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए पत्र में खास प्रावधान है। इसके साथ ही एक रुपये में स्वास्थ्य परीक्षण करने की स्क्रीम है। घरेलू इस्तेमाल की बिजली दरों पर 30% तक की छूट दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here