
कश्मीर घाटी में स्थिति सामान्य नजे होने पर भी वहां खेलों के प्रति लोगों का जुनून बढ़ता ही जा रहा है। कश्मीर की प्रथम महिला रेसलर नाहिदा नबी (Nahida Nabi) इन दिनों जम्मू के कटरा में चल रहे महादंगल में भाग ले रही हैं और अपने खेल से नागरिको को प्रेरित कर रही हैं। सभी लोगो के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। जम्मू कश्मीर के कटरा में नवरात्रि के अवसर पर “मिशन दोस्ती महा दंगल कुश्ती” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
मीडिया की खबर के अनुसार नाहिदा आतंकग्रस्त जिले बारामुला के सोपोर की निवासी हैं और कश्मीर की प्रथम महिला रेसलर हैं। उन्होंने कश्मीर में तनाव होते हुए ही रेसलिंग की Starting की। उन्हें इसके लिए अपने परिवार का Support मिला। नाहिदा नवी और उनका परिवार कभी भी कट्टरपंथीयो और राष्ट्रविरोधियों के गतिविधियों के आगे कभी हार नही मानी।
नाहिदा कश्मीर में दंगल अकादमी शुरू करना चाहती हैं
नाहिदा का कहना हैं कि कश्मीर में उनकी तरह और लड़कियां भी रेसलिंग में भाग लेकर आगे बढ़ें। नाहिदा का चाहत है कि कश्मीर में दंगल अकादमी की शुरुआत करके बेटियों को खेलों में सबसे आगे लाना है। इसके लिए उन्होंने एक नारा दिया है “बेटी को पहलवान बनाओ का नारा” है।
नाहिदा नबी ने बताया कि “अगर सरकार मेरा Help करती है और मेरे लिए कुछ सुविधा प्रदान कर देती है, तो मैं लड़कियों के एक समूह को प्रशिक्षित कर सकती हूं। उन्होंने बताया कि घाटी में लड़कियों को खेल के महत्व की जानकारी नही है। इन कारन कश्मीर की लड़कियां आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।
Jammu & Kashmir: ‘Mission Dosti Maha Dangal' wrestling competition is being organised in Katra, as a part of nine-day-long Navratri festival. First Kashmiri woman grappler, Nahida Nabi (pic 3) is also participating the competition. (03.10.2019) pic.twitter.com/VjfJKZ4J4g
— ANI (@ANI) October 4, 2019
नाहिदा अंतरराष्ट्रीय स्तर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है
नाहिदा नबी ने बताया कि, मैं प्रधानमंत्री मोदी से गुजारिश करना चाहती हूं कि वे “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ, बेटी को बढ़ाओ और बेटी को पहलवान बनाओ” के प्रोग्राम पर भी अपना समर्थन देकर इसे आगे बढ़ाएं। नाहिदा का सपना है कि अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्तव करना है।
नाहिदा नबी ने बताया कि कश्मीर के स्थिति के कारण उन्हें किसी भी कोच से किसी भी प्रकार का कोई प्रशिक्षण नहीं मिला। नाहिदा नबी ने प्रथम राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश के गोंडा में खेली थी, यहां वह जीत का सेहरा तो अपने नाम नहीं कर पाई लेकिन उन्होंने हार भी नहीं मानी।



