Facebook CEO मार्क जकरबर्ग ने कहा, किसी को इतनी संपत्ति रखने का हक नहीं हो

0
436

फेसबुक के को-फाउंडर, चेयरमैन, CEO मार्क ज़करबर्ग ने गुरुवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक टाउनहॉल बैठक की थी। इस बैठक में दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति मार्क ज़करबर्ग ने अपनी संपती को लेकर एक हैरान कर देने वाली बात कही। 70 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक ज़करबर्ग ने बताया कि किसी भी इंसान के पास भी इतनी संपत्ति रखने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि “मेरे पास कोई पैमाना नहीं है कि किसी के पास कितनी संपत्ति रखने का अधिकार होना चाहिए, लेकिन एक समय पर पहुंचने के बाद किसी भी इंसान के पास इतना पैसा रखने का अधिकार नहीं होना चाहिए।”

कमाई का अधिकतर भाग देंगे दान

CEO मार्क ज़करबर्ग ने बताया कि मैंने और मेरी पत्नी प्रेसीलिया चान ने यह बात का विचार किया है कि हम अपनी कमाई का अधिकतर Part अपने जीवन में दान कर देंगे, लेकिन बहुत सारे इंसानो को यह भी अच्छा नहीं लगता है।

CEO मार्क जकरबर्ग का का मानना है कि टिकटॉक इंस्टाग्राम से अच्छा है

इसके अतिरिक्त Facebook के CEO मार्क जुकरबर्ग का एक ऑडियो क्लिप लीक हुआ है। इस ऑडियो से यह जानकारी मिलती है कि वह चीनी Video शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक को इंस्टाग्राम से अच्छा मानते हैं।

मीडिया की खबर के अनुसार सबसे पहले The Verge ने ऑडियो फाइल के साथ एक Text को लिखकर Post किया। इंटरनल मीटिंग के दौरान CEO मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि भारत मे टिकटॉक बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जहां देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह इंस्टाग्राम की रेस से भी आगे निकल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here