राफेल में मिसाइल लगाने वाली कंपनी ने कहा, भारत को ऐसी शक्ति मिल जाएगी जो पहले ना थी।

0
788

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल को Receive करने के लिए पेरिस रवाना हो गए हैं। दशहरा के मौके पर भारतीय वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमान मिल जाएगा, जिससे भारत की शक्ति और भी ताकतवर हो जाएगी।

इन विमानों के लिए अत्याधुनिक मिसाइल तैयार करने वाली यूरोपियन कंपनी MBDA ने कहा है कि “भारत को मिलने वाले लड़ाकू विमान शक्तिशाली होंगे, इसके साथ ही ये ऐसी शक्ति भारतीय वायुसेना को देंगे, जो पहले कभी ना थी।” कंपनी के मुताबिक, इस विमान में सबसे अत्याधुनिक मिसाइल लगी है जो कि दुश्मन को नेस्तनाबूत करने में सहायता करेंगी। इसमें जो दो मिसाइलें लगाई गई है, वो Scalp missile और Meteror होंगी।

राफेल लड़ाकू विमान में होगी अद्धभुत शक्ति

इसके माध्यम से विजुअल रेंज और एयर-टू-एयर मिसाइल जैसी शक्ति होंगी, जो भारत को प्राप्त होने वाली 36 राफेल विमान में होंगी। MBDA के भारत प्रमुख लॉइक पिडेवाचे ने बताया कि भारत को नई अत्याधुनिक तकनीकी से तैयार नई कैपेबिलिटी वाला राफेल विमान मिलेगा, जिसमें ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया, जो भारत के पास पहले कभी नहीं थी। इससे भारतीय वायुसेना और शक्तिशाली हो जाएगी।

MBDA का ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राफेल Receive करने से पहले आया है। भारत को जो राफेल मिल रहा है उसे फ्रांस की दसॉल्ट कंपनी बना रही है। MBDA के अनुसार, राफेल विमान बहुत जोरदार है और इसमें जब सभी हथियार लग जाएंगे तो भारत के लिए ये बहुत फायदेमंद का सौदा होगा।

राफेल को मेट्योर मिसाइल से मिलेगी ताकत

कंपनी के अनुसार मेट्योर मिसाइल को दुनिया की सबसे शानदार स्कल्प और विजुअल रेंज को सबसे मारक स्ट्राइक के लिए पहचाना जाता है। मेट्योर मिसाइल की गिनती सबसे ताकतवर नेक्सट जेनरेशन की BVR एयर-टू-एयर मिसाइलों में की जाती है। ये अभी तक इटली, स्पेन, स्वीडन, UK, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों के पास ही मौजूद है।

इसके माध्यम से राफेल किसी भी तरह के मौसम पर दुश्मन के हमले का मुँह तोड़ जवाब दे सकता है। भारत को फ्रांस से टोटल 36 लड़ाकू विमान मिलने हैं, जिसका पहला विमान 8 अक्टूबर को भारत को मिल रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में राफेल विमान का शस्त्र पूजा करेंगे और राफेल में उड़ान भी भरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here