
Delhi: दोस्तों जैसा कि अमूमन देखा गया है कि बॉलीवुड की फिल्मी सितारों के बच्चे भी समय के साथ फिल्म इंडस्ट्री में ही काम करना शुरू कर देते हैं। पिछले कई दशकों में ढेरों ऐसे फिल्मी सितारे रहे हैं जिनके बच्चों ने भी अच्छे मुकाम हासिल किए। जैसे राजेश खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना वही प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक डेविड धवन के पुत्र वरुण धवन, महेश भट्ट की दो बेटियां पूजा भट्ट और वर्तमान में आलिया भट्ट जैसे कई कलाकार ने बॉलीवुड पर अपने हुनर का जादू चलाया है।
वही कुछ फिल्मी सितारों के बच्चे बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर किसी बिजनेस में हाथ आजमाते हैं नजर आते हैं। ऐसे ही आज आपके पास भारत के एक उभरते सितारे की कहानी लेकर आए हैं। देश के प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन जो फिल्मों में अच्छा कैरियर बना सकते थे, परंतु उन्होंने खेल को अपना योगदान दिया।
अभी हाल ही में खेलो इंडिया के आयोजन में उन्होंने 5 गोल्ड मेडल और 2 सिल्वर मेडल जीतकर सभी को चौंका दिया। वेदांत माधवन (Vedaant Madhavan) अपने पिता आर माधवन के साथ सोशल मीडिया में अपने धार्मिक कार्यक्रमों की फोटोस के जरिए इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया और अब जब उन्होंने खेल की दुनिया में अपना नाम कमाया, तो इसे भी लोगो द्वारा बहुत सराहा जा रहा है।
वेदांत माधवन बने स्विमिंग चैंपियन जीते कई गोल्ड एवं सिल्वर मेडल्स
दोस्तों वेदांत ने स्विमिंग को अपना कैरियर चुना। अभी हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उन्होंने अपने जबरदस्त हुनर का परफॉर्मेंस देते हुए 5 गोल्ड मेडल एवं 2 सिल्वर मेडल जीते। अपने सारे मेडल को गले में डाले हुए वेदांत की एक फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई।
VERY grateful & humbled by the performances of @fernandes_apeksha ( 6 golds,1 silver,PB $ records)& @VedaantMadhavan (5golds &2 silver).Thank you @ansadxb & Pradeep sir for the unwavering efforts & @ChouhanShivraj & @ianuragthakur for the brilliant #KheloIndiaInMP. So proud pic.twitter.com/ZIz4XAeuwN
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) February 12, 2023
आपको बता दें वेदांत ने स्विमिंग के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर एवं 1500 मीटर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। वहीं 400 मीटर एवं 800 मीटर की प्रतिस्पर्धा में वेदांत ने सिल्वर मेडल हासिल किया। यह इन खेलों में महाराष्ट्र टीम का नेतृत्व कर रहे थे।
आर माधवन ने कहा मुझे गर्व है अपने बेटे पर एवं जारी की सरकार को थैंक्सगिविंग शुभकामनाएं
वेदांत माधवन को खेल में मिलने वाली इस सफलता पर उनके पिता आर माधवन (R Madhavn) ने कहा कि, मेरे बेटे ने इन प्रतियोगिताओं को जीतने के लिए दिन रात मेहनत की और जब वह अपनी टीम के लिए यह मेडल जीतकर लाया है तो मुझे उस पर बेहद गर्व हो रहा है।
Happy 17th my boy. A big year ahead for both of us. Praying that this year is all that you want and more.@VedaantMadhavan pic.twitter.com/dxuf78lSfE
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) August 21, 2022
वह ना केवल एक धार्मिक एवं पारिवारिक बेटे का फर्ज निभाता है, बल्कि खेल की दुनिया में भी अपना बेहतर परफॉर्मेंस दे रहा है। इसके बाद आर माधवन ने खेलो इंडिया यूथ के आयोजन पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एवं शिवराज सिंह चौहान को भी धन्यवाद देते हुए कहा उन्होंने यूथ को एक बेहतर प्लेटफार्म दिया है।
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए महाराष्ट्र टीम को भी माधवन ने दी शुभकामनाएं
अपनी एक अन्य पोस्ट में आर माधवन में महाराष्ट्र की पूरी खेल टीम को भी बधाई प्रेषित की है जिसमें उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र टीम को मैं बधाई देता हूं कि उन्होंने दो बड़ी ट्रॉफी एक स्विमिंग (Swimming) के लिए एवं दूसरी ओवरऑल चैंपियनशिप में बड़ी जीत हासिल करने के लिए मिली है। इसके साथ उन्होंने लिखा की मेरे बेटे वेदांत माधवन के साथ अपेक्षा फर्नांडिस के बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
वेदांत तैयारी कर रहा है भारत को ओलंपिक में गोल्ड दिलाने की
एक और पोस्ट के जरिए आर माधवन ने बताया कि महामारी के चलते हैं मुंबई के ज्यादातर स्विमिंग पूल बंद थे। इसलिए अपने बेटे वेदांत को बेहतर स्विमिंग ट्रेनिंग और कोचिंग के लिए वह अपने पूरे परिवार के साथ लंबे समय तक दुबई में रहे। जहां वेदांत ने दिन रात मेहनत करके अपने आपको एक बेहतर स्विमर बनाया।
R Madhavan's (@ActorMadhavan) son and national-level swimmer #VedaantMadhavan won seven medals at the #KheloIndiaYouthGames 2023. Congratulations to him on this incredible achievement. pic.twitter.com/wCFSZBEkBm
— Dr. Vivek Bindra (@DrVivekBindra) February 13, 2023
अब उनका टारगेट है कि एक दिन भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाएं। उसके मनोरथ को पूरा करने के लिए माधवन का कहना है कि में एवं मेरी पत्नी सरिता भी पूर्ण रूप से समर्पित है। हम वेदांत माधवन को उनके आने वाले बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।



