
Mumbai: दोस्तों हमारे देश में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, यह जुनून की हद तक पहुंचने वाला एक ऐसा गेम है जिसका दीवाना देश के बच्चे से लेकर बूढ़े तक है। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कई बल्लेबाज अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते लोगों के दिलों में राज करते हैं। वैसे तो आज तक भारत ने एक से बढ़कर एक बल्लेबाज दुनिया को दिए हैं, जिनमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और वर्तमान में विराट कोहली।
देश के एक और लेफ्ट हैंड बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) अपनी बेहतरीन छक्के मारने की पारियों की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध हुए। जिसमें एक मैच ऐसा भी हुआ जिसके अंदर इन्होंने एक ही ओवर की 6 गेंद में छह छक्के (6 Sixes In 6 Balls) जड़ दिए, वह भी इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ। आइए जानते हैं उनकी इस छह छक्कों की उस पारी के बारे में जिसे देख चुके दुनिया के करोड़ों लोग।
युवराज सिंह देश के प्रसिद्ध लेफ्ट हैंड बल्लेबाज
दोस्तों युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था। इनके पिता जोरावर सिंह जो पूर्व क्रिकेट प्लेयर रह चुके हैं एवं इनकी माता का नाम शबनम सिंह है। क्रिकेट में अपना नाम बनाने के बाद इन्होंने विदेशी मूल की अपनी गर्लफ्रेंड हेजल कीच संग विवाह के गठबंधन में बंधे। जिनसे आज उन्हें एक बच्चा जिनका नाम ओरियन कीच है।
युवराज सिंह का कैरियर काफी उतार-चढ़ाव और संघर्षपूर्ण रहा। वैसे तो उन्होंने 11 वर्ष की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कई मैच इन्होंने खेले परंतु, इंटरनेशनल पिच पर पहली बार सन् 2000 में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के तहत उन्होंने अपना डेब्यू किया एवं “मैच ऑफ द टूर्नामेंट” का खिताब अपने नाम किया।
इसके बाद युवराज सिंह के बल्ले का जादू पूरी दुनिया में छा गया। यह ना केवल अर्जुन पुरस्कार विजेता है बल्कि 2014 में इन्हें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा पद्मश्री जैसे देश के सम्मानित अवार्ड से भी नवाजा गया।
इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 6 छक्के जमाने का बनाया अनूठा वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज हम जिस पारी की चर्चा कर रहे हैं उसमें युवराज सिंह ने एक ही ओवर की छह गेंद पर छह जोरदार छक्के जड़ दिए थे। आपको बताते हैं इसके पीछे की कहानी वास्तव में 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलते हुए इंग्लैंड के कैप्टन एंड्रयू फ्लिंटॉफ से युवराज सिंह की कुछ कहासुनी हो गई, जिसमें उन्हें काफी गुस्सा आया।
That Memorable Innings by Yuvraj Singh in 2011 Cricket World Cup. #YuvrajSingh #Cricket #CricketTwitter pic.twitter.com/5XQfMgcJKZ
— RVCJ Sports (@RVCJ_Sports) March 20, 2023
इस गुस्से का शिकार हुआ उनके अपॉजिट बॉलर स्ट्रूअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) जिसके एक ही ओवर के हर एक बॉल पर युवराज सिंह ने ऊंचे ऊंचे छह छक्के जड़ दिए। इंग्लैंड के खिलाफ मारे गए इन छह छक्कों की पारी ने उस मैच को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। एवं युवराज सिंह की एक बेहतरीन बल्लेबाज की छवि देशवासियों में बस गई।
युवराज सिंह की इस पारी का अहम रोल रहा है 2020 वर्ल्ड कप तक पहुंचने
जैसा कि आप जानते हैं 2007 का 20-20 वर्ल्ड कप भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कैप्टंसी में खेला था। उस दौरान सचिन तेंदुलकर भी इस मैच के हिस्से थे। जब वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचने की रेस चल रही थी उस दौरान इंग्लैंड के इस मैच में युवराज द्वारा जड़े गए ये छह छक्के मील का पत्थर साबित हुए और हमने वह मैच एक अच्छे स्कोर के साथ जीता। जो उस वर्ल्ड कप को जीतने में काफी अहम माना जाता है।
छह बॉल पर छह छक्के मारने का या वीडियो अब तक देख चुके हैं करोड़ों लोग
वैसे तो क्रिकेट मैच के बहुत ही बल्लेबाजों की पारियां हैं, जिन्हें इंटरनेट पर आए दिन देखा एवं सराहा जाता है। परंतु एक दशक पहले युवराज द्वारा जड़े गए छह गेंद पर छह छक्के का वीडियो आज भी इंटरनेट पर उसी दीवानगी के साथ देखा जाता है।
6⃣6⃣6⃣6⃣6⃣6⃣
This day that year !!
19 SEPTEMBER 2007 :@YUVSTRONG12 smashed Six 6s in an over against #England.#ICCT20 #Cricket #WorldCup2007 pic.twitter.com/Cfv5h7Nw8O— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) September 19, 2022
जिस वजह से इसे अलग-अलग चैनलों में करोड़ों व्यूज प्राप्त हो चुके हैं एवं आज भी भारतीय क्रिकेट के फैंस यह वीडियो देखते ही कमेंट्स की झड़ी लगा देते हैं। आप भी इस वीडियो को देखें और देश की इंग्लैंड पर विजय और शानदार छक्कों के इस सफर का आनंद उठाएं।



