ट्रैक्टर की जगह महिंद्रा थार से खेत जोता, लोग बोले अब ट्रैक्टर की जगह Thar से काम लिया जा सकता है

0
2447
Mahindra Thar
Video of a man is seen using a Mahindra Thar to plough an entire field. Mahindra Thar Used as Tractor to Plough Entire Field.

Delhi: जैसा कि हम जानते हैं कि महिंद्रा ब्रांड अपने आप में ही एक ही अद्वितीय ब्रांड है। इस ब्रांड की हर गाड़ी काफी मजबूत और यूनीक फीचर के साथ होती है। महिंद्रा ब्रांड की थार गाड़ी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मार्केट में जब महिंद्रा थार (Mahindra Thar) आई थी, उस समय लोग इस गाड़ी की बेहद चर्चाएं कर रहे थे।

हर कोई जानता है कि महिंद्रा थार काफी मजबूत और शक्तिशाली है, जिससे हर प्रकार का काम लिया जा सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपने खेत की जुताई महिंद्रा थार से कर रहा है। वह व्यक्ति इस गाड़ी से इतनी आसानी से खेतों को जोत (Plough an entire field) रहा है, जैसे कि कोई ट्रैक्टर हो।

Mahindra Thar 2WD
Mahindra Thar 2WD File Photo

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जितने भी किसानों ने इस वीडियो को देखा उन्होंने कहा अब ट्रैक्टर की जगह ऐसी ही गाड़ी लेनी होगी जिससे खेत की जुताई आसान हो जाएगी। महिंद्रा ब्रांड भारत का काफी पुराना और नामचीन ब्रांड है, इसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है यह अपने आप में ही एक पहचान है। तो चलिए आगे जानेंगे सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो के बारे में।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई वीडियो

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो इंस्टाग्राम में arunpanwarx अकाउंट पर शेयर की गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति अपने खेतों में महिंद्रा थार के पीछे जुताई करने वाला उपकरण बांधकर खेतों में चला रहा है।

ऐसा करने से उस व्यक्ति का काम ट्रैक्टर से और ज्यादा जल्दी हो गया और उससे भी ज्यादा अच्छा हुआ। काफी लोगों ने नई टेक्नोलॉजी को देखा तो वह भी हैरान रह गए। सड़को में दौड़ने वाली गाड़ी अब खेत की जुताई के लिए भी सहारा बन रही है, लोगों के लिए एक पंथ दो काज वाली कहावत हो गई।

ट्रैक्टर से भी आसान तरीका है थार गाड़ी से जुताई

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सफेद और काले रंग की महिंद्रा थार के पीछे लोहे का हल लगा हुआ है और बड़ी ही आसानी से यह कार पूरे खेतों में गोल गोल घूमते हुए खेत को जोत रही है।

ढेरों किसानों ने खेत के साइड में खड़े होकर इस पूरी प्रक्रिया को देखा और समझा वही सोशल मीडिया में वायरल होने की वजह से अन्य लोगों ने भी इस महिंद्रा थार की काफी तारीफ की। लोगों का कहना है कि महिंद्रा थार वैसे ही गाड़ी पसंद करने वाले लोगों को काफी पसंद है अब तो और इस गाड़ी ने अपनी इज्जत बढ़ा ली।

महिंद्रा ब्रांड का ट्रैक्टर

पहले के समय में जब ट्रैक्टर या कोई भी बाहर नहीं चला करता था तो किसान खेतों का काम हल से किया करते थे। पहले किसान को खेतों का काम करने के लिए महीनों महीनों लग जाते थे, परंतु आज के समय में जो टेक्नोलॉजी का दौर है इस वजह से घंटो का काम अब मिनटों में हो जाता है।

इस काम को और भी ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए महिंद्रा ने अपना ट्रैक्टर लांच किया, जो पिछले तीन दशक से भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी नंबर वन ब्रांड बन गया है। महिंद्र ट्रैक्टर को डेमिंग पुरस्कार और जापानी गुणवत्ता पदक से सम्मानित किया गया है।

लोगों ने कहीं यह बातें

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो (Viral Video) को काफी लोगों ने खूब पसंद किया है। लोगों ने इस वीडियो को देखकर यह भी कहा कि अब ट्रैक्टर की जगह थार गाड़ी लेनी होगी, जिससे एक साथ काम संभव हो जाएंगे।

इस वीडियो में काफी सारे लोगों ने कमेंट के माध्यम से अपने अपने विचारों को व्यक्त किया है, कुछ लोग कहते हैं कि इस वीडियो को देखकर अब लोग महिंद्रा थार जरूर लेंगे। कुछ लोगों का कहना है कि सही कहा या गाड़ी वाकई में काफी शक्तिशाली है और सुविधाजनक भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here