
Kannauj: जैसे कि हम जानते हैं कि यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Exam) देश की सबसे जटिल परीक्षा है। इस परीक्षा में 3 चरण होते हैं, यदि दो चरण पास करने के बाद आखिरी चरण में फेल हो जाते हैं, तो इसकी शुरुआत दोबारा पहले चरण से करनी होती है, इसीलिए यह परीक्षा और भी ज्यादा जटिल हो जाती है। इसके बावजूद भी देश के 80 फ़ीसदी युवा यूपीएससी को अपना करियर चुनते हैं।
हर वर्ष लाखों युवा अपने अपने सपनों के साथ इस परीक्षा में बैठते हैं, जिनमें से कुछ ही लोग चुने जाते हैं इन्हीं में से एक हैं। यूपीएससी की परीक्षा हमेशा अपने उम्मीदवारों से त्याग और परिश्रम मांगती है। कुछ लोग अभाव के कारण अपने सपने को छोड़कर कहीं और खुद को सफल बनाने की कोशिश करते हैं, तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जो परेशानियों को अपनी परीक्षा मानकर आगे बढ़ते हैं। इन्हीं में से एक है यूपी की महिला जिन्होंने दो बच्चों की परवरिश करते हुए 4 सर्जरी के बाद यूपीएससी पास कर आईएएस बनने के सपने को पूरा कर दिखाया।
बुशरा बानो की सफलता की कहानी
आपको बता दें बुशरा बानो (IAS Bushra Bano) उत्तर प्रदेश राज्य के कन्नौज (Kannauj) जिले से ताल्लुक रखती हैं। इन्होंने ऐसा काम कर दिखाया है जो पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गई है। बताया जा रहा है दूसरा बानो दो बच्चे की मां है ऊपर से उनकी बड़ी-बड़ी चार सर्जरी हुई है।
ऐसी हालत में भी उनका हौसला इतना मजबूत रहा कि उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली। जहां यूपीएससी के उम्मीदवार परीक्षा को पास करने के लिए अपने परिवार और सोशल मीडिया से दूरी बना लेते हैं, वही बुशरा बानो ने अपनी पारिवारिक लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को भी सेट कर लिया उनकी अंदर यह गुण वाक्य काबिले तारीफ है की उन्हें पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करते आता है।

बताया जा रहा है कि डॉ बुशरा बानो ने वर्ष 2018 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली, परंतु कुछ मेडिकल कंडीशन के चलते उन्होंने जोइनिंग नहीं की। दोस्तों इस महिला की कहानी काफी रोचक है आइए जाने विस्तार से बुशरा बानो के बारे में।
बुशरा बानो बचपन से ही होनहार रही
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बुशरा बानो बचपन से ही हर क्षेत्र में होनहार रहे हैं फिर चाहे शिक्षा हो या स्पोर्ट्स उनके लिए कुछ भी कठिन नहीं। 4 वर्ष की उम्र में जब वे कक्षा दो में थी तभी से ही उनके अंदर प्रथम श्रेणी पाने का जुनून रहा है। आपको बता दें बुशरा बानो ने अपनी पूरी अकादमिक लाइफ को टॉपर बन कर जिया है।
उन्होंने कक्षा बारहवीं के बाद गणित विषय से बीएससी की पढ़ाई की। उनका दिमाग काफी तेज चलता है इसीलिए 20 वर्ष की उम्र में उन्होंने एमबीए कंप्लीट कर लिया था, उसके बाद पीएचडी के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को चुना जहां से उन्होंने मैनेजमेंट में पीएचडी की। जीआरएस में सिलेक्ट होने के बाद होने वाले 2 वर्ष 6 माह में अपनी पीएचडी की शिक्षा पूरी की।
सऊदी अरब में शादी की परंतु भारत की हमेशा याद सताती थी
रिपोर्ट के मुताबिक बुशरा बानो ने पीएचडी करने के बाद आगरा के इंस्टिट्यूट में शिक्षा देना प्रारंभ किया। इसी दौरान उन्होंने सऊदी अरब के एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर असमर हुसैन से निकाह कर लिया। उसके बाद सऊदी अरब में ही रहकर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी करना शुरू कर दिया।
सऊदी अरब ने उन्हें 2 वर्ष ही बीते थे कि उन्हें अपने देश भारत की याद आने लगी वह चाहती थी कि अपने ही देश में रहकर कुछ अच्छा कर सके, तब उन्होंने अपने पति से इस विषय में विचार किया और भारत लौट आई। जब भी भारत लौट रही थी उस समय उनका एक बेटा था।
#NewProfilePic pic.twitter.com/SqTtiraHRM
— Dr. Bushara Bano (@BanoBushara) August 16, 2022
भारत लौटकर उन्होंने सबसे पहले एएमयू में पोस्ट डॉक्टोरल की जॉब के लिए आवेदन किया, इसके साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की शुरुआत भी की। परिवार की जिम्मेदारी के साथ साथ यूपीएससी की तैयारी भी करती रही।
वर्ष 2018 में सफलता प्राप्त की
बुशरा बानो ने वर्ष 2017 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी, परंतु उनके हिस्से में ना कामयाबी आई उसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 में दूसरी बार इस परीक्षा को दिया और वे सफल हुई। वर्ष 2018 में उन्हें 277 वा अंक प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें आईआरटीएस के पद के लिए चुना गया था, परंतु उनका सपना आईपीएस ऑफिसर बनना था। इसीलिए उन्होंने एक बार फिर प्रयास किया उसके बाद उन्हें 234 वां रैंक हासिल हुआ और वे आईपीएस अधिकारी के पद के लिए चुने गई।
दो साल के बच्चे और फ़ुल टाइम जॉब के साथ उत्तरप्रदेश के कन्नौज की बुशरा बानो ने बिना कोचिंग पास की UPSC परीक्षा, बन गयीं ips कैडर
❤❤❤❤ pic.twitter.com/7jJD0epewk— Khalid Salmani (@khalidsalmani1) February 5, 2023
आपको बता दें आईपीएस के इंटरव्यू के वक्त बुशरा बानो 8 महीने की गर्भवती थी। इसीलिए उन्होंने नौकरी ज्वाइन नहीं की। वर्तमान में वे टुंडला में एसडीएम के पद पर पदस्थ हैं। जानकारी के अनुसार आपको बता दे आईपीएस बानो के यह दोनों बच्चे सी सेक्शन से हुए है। उससे पहले भी उनके 2 और बड़े ऑपरेशन हो चुके है। जानकारी यह भी है कि बानो के पति अब सऊदी अरब को छोड़कर भारत में ही रह रहे हैं।



