गरीब बच्चों को केक नहीं मिला, तो इस तरह मनाया जन्मदिन, बर्थडे का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ

0
1634
Birthday celebration video
Birthday celebration emotional video goes viral where two Nepali children putted candles on Roti, not on cake to celebrate birthday.

Photo Credits: Viral Video Crap Image

Bhopal: सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है, जहां भारत ही नहीं बल्कि देश विदेश के लोग भी आपस में एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती है। कुछ वीडियोस मनोरंजन के लिए होती है तो कुछ बहुत बड़ी सीख दे जाती है। एक समय ऐसा था कि लोगों तक खबरें पहुंचने में काफी समय लग जाता था परंतु आज का दौर है कि सेकंडो में यहां की खबर पूरे दुनिया में वायरल हो जाती है।

आज हम सोशल मीडिया की एक ऐसी वीडियो (Video) के बारे में बात करेंगे, सोशल मीडिया पर धमाका कर रखा है। सोशल में हाल ही में एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें 2 बच्चे रोटी के बीच दो मोमबत्तियां (Birthday Candles On Roti) जलाकर जन्मदिन मना रहे हैं। वीडियो को देखकर काफी लोग इमोशनल हो गए आइए विस्तार से जाने इस वीडियो के विषय में।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो

दोस्तों आज के दौर में जन्मदिन हो या शादी या कोई भी फंक्शन केक कटिंग का कल्चर (Cake Culture) चरम पर है। इस कल्चर ने लोगों को अपनी तरफ काफी ज्यादा आकर्षित किया हुआ है। केक कटिंग के कल्चर ने काफी सारे युवतियों को रोजगार का साधन दिया है। छोटे से छोटे फंक्शन में आज लोग केक कट करके ही अपने प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हैं।

पहले के समय में जन्मदिन में ही केक कट होता था। इसीलिए लोगों को लगता है कि जन्मदिन में केक काट के ही सेलिब्रेट किया जाता है। दोस्तों आपको बता दें केक कटिंग एक पाश्चात्य सभ्यता है इस सभ्यता को अंग्रेजी सभ्यता भी बोलते हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बड़ा भाई अपने छोटे भाई का जन्मदिन मना रहा है।

ऐसे मनाया जन्मदिन

जैसा कि हम जानते हैं कि दुनिया में काफी सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें दो वक्त का खाना नसीब नहीं होता। कुछ लोग अपने जीवन को लेकर काफी ज्यादा निराश रहते हैं। उन्हें अपने जीवन से ढेरों शिकायतें रहती है परंतु वे लोग यह नहीं जानते कि उनका जीवन उन लोगों से काफी अच्छा है, जो सड़कों पर रहते है और दो वक्त के खाने के लिए दर की ठोकर खाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मैं दो भाई हैं जिसमें से छोटे भाई का जन्मदिन है और वह अपनी खुशियां किस तरह से सेलिब्रेट कर रहे हैं उसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे। दोस्तों बड़ा भाई अपने छोटे भाई के जन्मदिन को मनाने के लिए रोटी के बीच में ही मोमबत्तियां लगा देता है और अपने भाई का जन्मदिन मनाता है।

गरीबों का खुशियां मनाने का तरीका

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि 2 बच्चे काफी गरीब परिवार से हैं। कहते हैं जीवन में खुशियां कभी नहीं मिलती हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव है जिस वजह से लोग उदास और हताश रहते हैं, परंतु छोटी-छोटी खुशियों में भी सेलिब्रेट करना अपने जीवन में खुशियां लाने जैसा है। दोस्तों आज के जीवन में एक पैसा वाला व्यक्ति भी खुश नहीं है और एक गरीब भी खुश नहीं है।

अमीर लोगों को और ज्यादा चाहिए और गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी चाहिए होती है, जब गरीब को दो वक्त की रोटी मिल जाती है तो उसे वे पार्टी कहते हैं। ऐसा ही कुछ आप इस वीडियो में देख सकते हैं। भाइयों को केक तो नहीं मिला परंतु उन्होंने रोटी और सब्जी से अपना जन्मदिन मना लिया।

भावुक कर देगी यह वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया के टेलीग्राम प्लेटफार्म पर everythingaboutnepal नाम के अकाउंट पर शेयर की गई है। यह वीडियो देखने से पता चल रहा है कि यह नेपाल की है। इस वीडियो को अभी तक एक लाख से ज्यादा बार देखी जा चुकी है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह भावुक हो गया कई लोगों ने तो इसे बार-बार देखी है।

सोशल मीडिया में तो ऐसी ढेरों वीडियोस वायरल होती है, परंतु यह वीडियो लोगों के दिल को छू गई। यह वीडियो लोगों को यह सीख देती है कि हमारे पास जितना है, हमें उतने में ही खुशी मनानी चाहिए क्योंकि दुनिया में ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें दो वक्त का खाना नसीब नहीं होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here