भारत में ही यहाँ मालदीव का आनंद लें, तैरते हुए होटल और वाटर एक्टिविटी आपको खुश कर देगी

0
1854
Tehri lake Uttarakhand
All About Mini Maldives in Uttarakhand. Floating Hut in Tehri lake in Uttarakhand will give you feel like Maldives honeymoon trip.

Photo Source: Social Media

Indore: मालदीव (Maldives) दक्षिण एशिया का सबसे सुंदर देश है और सबसे खूबसूरत भी। जैसा कि हम जानते हैं कि हर व्यक्ति अपने जीवन में पूरे विश्व में कुछ जगहों पर जाना उनका सपना और पहली पसंद होती हैं। कुछ लोगों की पहली पसंद मालदीप भी होती है। काफी सारे लोग मालदीप छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं, तो कुछ लोग यहां पर अपने हनीमून (Honeymoon) के लिए भी आते हैं।

मालद्वीप कुछ लोगों के लिए ड्रीम सिटी भी है। ज्यादातर लोगों को घूमना फिरना बहुत पसंद होता है। सभी लोगों का हैंग आउट करने का तरीका अलग अलग होता है कुछ लोग घूमना फिरना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग कमरे में बंद होकर मूवीस देखना पसंद करते हैं, जो लोग घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते हैं, उनके लिए दुनिया का कोना कोना घूमना लक्ष्य होता है।

घुमक्कड़ओं की लिस्ट में मालद्वीप सबसे ऊपर होता है, क्योंकि मालदीप एक ऐसी जगह है, जो लोगों को खूब पसंद आती है। कुछ लोग घूमना तो चाहते हैं, परंतु उनके पास पर्याप्त धन और समय ना होने के कारण लोग भारत के ही प्रसिद्ध पर्यटक शहरों में घूमने पर मजबूर होते हैं। परंतु भारत भी किसी से कम नहीं है। यहां भी कई शहरों में विदेशों की तरह खूबसूरती है, जो अद्वितीय है। आज हम उत्तराखंड के मालद्वीप (Maldives Of Uttarakhand) की बात करेंगे, जो दक्षिण एशिया (South Asia) के तरह ही खूबसूरत है।

उत्तराखंड का मिनी मालदीप

दोस्तों यदि आप भी मालदीप घूमना चाहते हैं और दक्षिण एशिया का मालद्वीप घूमने के लिए आपके पास पर्याप्त समय और पैसा नहीं है, तो आपके लिए उत्तराखंड का यह मिनी मालदीप बेस्ट साबित होने वाला है। दोस्तों यदि आपकी भी नई नई शादी हुई है और आप भी हनीमून प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए उत्तराखंड का यह मिनी मालदीप एक बहुत अच्छा विकल्प साबित होने वाला है।

यहां पर लोग अपने दोस्तों के साथ या फैमिली के साथ हॉलिडे मनाने के लिए आते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस जगह की संपूर्ण जानकारी देंगे जिससे आप आसानी से इस मिनी मालदीप को एक्सप्लेन कर सकते हैं। तो चलिए जाने विस्तार से।

बजट के साथ साथ यात्रा में भी आसान है यह ट्रिप

दोस्तों उत्तराखंड राज्य का यह मिनी मालदीप टिहरी (Tehri Is Mini Maldives of Uttarakhand) जिले में आता है। यह जगह देखने में काफी खूबसूरत है और इस जगह का तैरता हुआ घर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है। इस ट्रिप की खास बात यह है कि आप यहां पर बजट में रहकर यात्रा का लुफ्त उठा सकते हैं।

Floating house Tehri lake
Floating huts in Tehri lake Uttarakhand

दोस्तों उत्तराखंड एक बेहद खूबसूरत राज्य है, जिसे देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों में बसा यह राज्य चारों तरफ की खूबसूरती को समेटे हुए हैं। उत्तराखंड की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए यहां एक मिनी मालदीप है, जो उत्तराखंड को और भी ज्यादा निखार देता है। उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए यह मिनी मालद्वीप पहली पसंद है, लोग इसे काफी ज्यादा एक्सप्लोर करते है।

जाने यहां के फ्लोटिंग हाउस के बारे में

जानकारी के अनुसार आपको बता दें टिहरी बांध (Tehri Dam) पर एक फ्लोटिंग हाउस (Floating House) बना हुआ है, जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। ज्यादातर लोग इस फ्लोटिंग हाउस को देखने के लिए ही यहां जमा होते हैं। टिहरी बांध पर बने फ्लोटिंग हाउस के अलावा भी इसके आसपास की जगहों पर काफी खूबसूरत पर्यटक स्थल है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

Floating house Tehri
Floating house in Tehri lake.

यहां आने वाले पर्यटक कई तरह की वॉटर एक्टिविटीज (Water Activities) का आनंद उठाते हैं, साथ ही टेहरी बांध पर बने फ्लोटिंग हाउस में रहने का भी मौका मिलता है। पर्यटक को इस टहरी बांध में वोटिंग और पैरासेलिंग करना काफी पसंद होता है।

पर्यटको के लिए होती है उचित व्यवस्था

जानकारी के अनुसार आपको बता दें इस जगह पर आने के बाद आपको रुकने के लिए बेहतरीन विकल्प मिल जाते हैं। यदि आप फ्लोटिंग हाउस में रहना चाहते हैं, तो इसकी ऑनलाइन बुकिंग कई ऐप के माध्यम से हो जाती है।

Floating hut Tehri lake
These Floating huts in Tehri lake called Mini Maldives.

इसके अलावा यहां आस-पास कई स्टे हाउस है, जहां बेहतरीन सुविधाओं के साथ आप स्टे कर सकते हैं। बात करें इस जगह तक पहुंचने के लिए कौन कौन से मार्ग उपलब्ध है? तो दोस्तों आपको बता दें आप इस जगह तक हवाई मार्ग रेल मार्ग और सड़क मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यदि आप हवाई मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, तो इस जगह पर पहुंचने के लिए सबसे पास देहरादून एयरपोर्ट होता है, जहां से आप कैब या टैक्सी की मदद से इस जगह तक पहुंच सकते हैं और सड़क मार्ग की बात करें तो सड़क मार्ग से आप आसानी से उसी जगह पर पहुंच सकते हैं जहां आपकी मंजिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here