एक सफाईकर्मी की बेटी की शादी में पुलिसकर्मी पहुंचे, खुशी से पूरी रस्में निभाई, मानवता की मिसाल दी

0
922
mayra rasm
Police staff came for mayra rasm to sweeper's daughter marriage. In Jalore Rajasthan, Police men have done mayra rasm of sweeper's daughter.

Bhinmal: पुलिस प्रशासन को समाज की सुरक्षा के लिए बनाया गया है, परंतु पुलिस हमेशा भ्रष्टाचार करती ही नजर आए है। ऐसे में समाज के लोगों को लगता है कि पुलिस प्रशासन जनता के हित में नहीं बल्कि जनता की विरोध काम करती है। यह स्वयं पुलिस वालों ने समाज में रह रहे लोगों के मन में यह बात डाली है।

बड़ी से बड़ी घटनाएं हो जाती हैं, परंतु पुलिस वाले पैसे वालों की बात मानकर गरीबों को दोषी करार देते हैं। परंतु ऐसा हर पुलिसवाले (Police Staff) के अंदर गुण नहीं होता। कुछ पुलिस प्रशासन के लोग ऐसे भी हैं, जो जनता के लिए भगवान के समान होते हैं। समाज में कुछ ऐसी पुलिस वाले भी हैं, जो बच्चों की शिक्षा और गरीबों की सेवा को अपना कर्तव्य मानते हैं।

सोशल मीडिया ढेरों पुलिस वालो के नेक कामों की कहानी देखने और सुनने मिलती है। कुछ वर्दी वाले फुटपाथ में रह रहे बच्चों की शिक्षा के लिए मेहनत करते हैं, तो कुछ गरीब बच्चों का परिवार बनकर मदद करते हैं। आज हम सोशल मीडिया में ऐसी ही वीडियो के बारे में बात करेंगे जिसमें पुलिस वालों ने सफाई कर्मी की बेटी की शादी (Sweeper’s Daughter Marriage) में कई रस्में अदा की तो आइए जाने इस किस्से के बारे में।

पुलिस कर्मियों का मानवता से भरा कारनामा

लोगों को लगता है कि पुलिसकर्मी भ्रष्टाचारी होते हैं, परंतु सोशल मीडिया में वायरल वीडियो कुछ और ही कहती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार आपको बता दें पुलिसकर्मी अपने डिपार्टमेंट के सफाई कर्मी की बेटी की शादी में मायरा भरने के लिए गए इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इस वीडियो को देखा है उन सभी ने इस वीडियो की जमकर तारीफ की है। मायरा भरने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मायरा भरते समय तरह-तरह के गाने का और डांस भी किया। लोगों ने इस वीडियो को देख कर कहा कि आज भी इंसानियत जिंदा है।

लोग पुलिसकर्मी को भ्रष्टाचारी कहते हैं, वह आज उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वाकई में पुलिस अधिकारियों का कर्तव्य होता है समाज के लोगों की भलाई करें उनकी हित में कार्य करें। शासन ने उन्हें खाकी वर्दी दी है खाकी कलर ही एक सोल्जर का प्रतीक है।

पुलिस वालों ने बढ़ाई बिटिया की शादी की शान

सोशल मीडिया में वायरल यह प्रेरणादायक वीडियो को देखकर हर कोई खुश भी है और भावुक भी हो रहा है। बताया जा रहा है यह मामला राजस्थान (Rajasthan) राज्य के अंतर्गत आने वाला भीनमाल (Bhinmal) शहर के जालौर गांव का है। इस गांव में अशोक बाल्मीकि की पुत्री की शादी हो रही थी। अशोक बाल्मीकि एक पुलिस स्टेशन के सफाई कर्मचारी हैं।

वे अपनी पुत्री को धूमधाम से व्याह रहे थे सभी रस्में धूमधाम से हो रही थी कि तभी उसी पुलिस स्टेशन के कुछ पुलिस कर्मचारी आए और उनकी बेटी का मायरा भरने (Mayra Rasm) लगे। अशोक बाल्मीकि पुलिसकर्मियों को देखकर काफी खुश हुए और वे भावुक भी हो गए।

अक्सर लोग सोचते हैं कि वे जिस डिपार्टमेंट में काम करते हैं, उस डिपार्टमेंट के लोग आकर उनके फैमिली फंक्शन को अटेंड करें, तो उनकी कार्यक्रम की शान बढ़ जाती है। क्योंकि बाल्मीकि पुलिस स्टेशन के सफाई कर्मी थे, इसीलिए उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पुलिस अधिकारी उनकी बेटी की शादी में आएंगे। अशोक बाल्मीकि अपने डिपार्टमेंट के पुलिस अधिकारियों के इस दरियादिली से काफी ज्यादा खुश हुए। और उनके स्वागत में अपने हाथों से उनका माल्यार्पण किया।

पुलिस अधिकारियों ने दिया तोहफा

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस अधिकारियों ने अशोक बाल्मीकि की पुत्री का मायरा तो भरा ही भरा है। साथ ही उन्होंने उनकी पुत्री को तोहफा भी दिया है। जानकारी के अनुसार आपको बता दें अशोक बाल्मीकि की पुत्री को पुलिस अधिकारियों ने 90000 RS की राशि गिफ्ट में दी और 1000 RS के कपड़े उनकी बेटी को दिए।

जिस डिपार्टमेंट में आप काम करते हैं उस डिपार्टमेंट के लोग जब आपके घर के प्रोग्राम में आते हैं, तो मेहमानों के सामने आप का रुतबा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसीलिए अशोक बाल्मीकि की बेटी की शादी की महफिल में चार चांद लगाने के लिए पुलिस अधिकारी आए थे।

भावुक हुए अशोक बाल्मीकि

बताया जा रहा है कि इस सफाई कर्मी की बेटी की शादी में पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर बड़े-बड़े अधिकारी तक मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने मिलकर उनकी बेटी की शादी को और भी ज्यादा खास बना दिया। इसे देखकर अशोक बाल्मीकि काफी ज्यादा भावुक हो उठे।

अशोक बाल्मीकि को इस बात का जरा भी इल्म नहीं था की पुलिस स्टेशन में वे सफाई कर्मी की हैसियत से नौकरी करते हैं, वहां के अधिकारी उनकी बेटी की शादी में आएंगे और उनकी बेटी की शादी इतनी खास हो जाएगी। यह जानकर वीडियो को देखने वाली पब्लिक भी पुलिस अधिकारियों के तारीफों के पुल बांध रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here