
Jaipur: दोस्तों शादी की रस्में भी अजीब होती है। जिनमें कुछ रचना ऐसी हैं जो ट्रेडिशनल एवं पुश्तैनी चली आ रही है। जिन्हें कोई बदल नहीं सकता परंतु जब भुई आज उन्हें निभाया जाता है तो उनमें भावनाएं एवं प्यार कूट-कूट के भरा होता है। ऐसे में यदि कोई रिवाज किसी दुल्हन (Bride) के लिए उसके मायके पक्ष से जुड़ा होता है तो उसके लिए इस की भावनाओं की कीमत अनमोल होती है।
ऐसा ही एक रिवाज होता है राजस्थान (Rajasthan) में जिसमें विवाह के उपलक्ष में बहन के मायके पक्ष से शगुन के तौर पे मायरा (Mayra Chunri) भेजा जाता है और उसके बाद ही शादी के रस्म संपन्न किए जाते हैं और इसी रस्म से जुड़ा एक मायरा आज देश भर में प्रसिद्ध हो गया।
इसमें भाइयों ने अपनी बहन को डॉलर से सजाई हुई चुनरी (Dollar Chunri) के साथ-साथ लाखों रुपए नगद के साथ 41 तोला सोना एवं चांदी के लाखों रुपए के जेवर भी तोहफे के तौर पर दिए हैं। जिसने भी देखी एवं सुनी ये खबर वह आश्चर्यचकित रह गया आइए जानते हैं डिटेल में, गिफ्ट में क्या कुछ मिला इस बहन को और किस शादी के उपलक्ष में यह सारा मायरा भाइयों ने गिफ्ट किया था।
मारवाड़ा का रिवाज है कि भांजे एवं भांजी की शादी में ननिहाल पक्ष से मायरा आता है
दोस्तों जिस रिवाज की हम बात कर रहे हो उसे मायरा (Mayra) कहते हैं और मायरा एक विशेष परिस्थिति में ही दिया जाता है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव में आज भी यदि अपनी बहन के बेटा या बेटी अर्थात जिसे भांजा या भांजी के नाम से जाना जाता है।
यदि उनकी शादी होती है तो मामा पक्ष से मामा अपनी बहन एवं भांजे भांजीयों के लिए तोहफे से सजा हुआ मायरा लेकर आते हैं। यह रस्म हर कोई अपनी अपनी हैसियत के अनुसार जरूर अदा करता है। और गांव में इसका काफी महत्व माना जाता है।
इस खबर में यह मायरा जो करोड़ों रुपए का है उसे नागौर जिले के अंतर्गत आने वाले जायल तहसील के अंदर स्थित छोटे से ग्राम कैराजोद से 2 जाट भाइयों ने अपनी बहन को प्रेम पूर्वक गिफ्ट किया है। जिस किसी ने भी इस मायरा को देखा वह भाई बहन के प्यार का मुरीद हो गया।
जब दो भाई करोड़ों का मायरा लेकर पहुंचे तो पूरे गांव में खबर फैल गई
जानकारी के अनुसार इस मायरा की रस्म में 41 तोला सोने (41 Tola Gold) के आभूषणों के साथ साथ करीब 5 किलो चांदी के जेवर भी रखे गए हैं। वहीं अगर नगद रुपयों की बात करें तो आप फोटो में देख सकते हैं कि 500 रुपए के नोटों के बंडल के रूप में करीब 71 लाख रुपए नगद पेश किए गए हैं।
वही दोनों भाइयों ने अपनी बहन को मायरा के तौर पर गिफ्ट की जाने वाली चुनरी में भी डॉलर के नोट को ऊपर से नीचे तक कढ़ाई कर के सजाया हुआ है। जिस वजह से यह चुनरी की कीमत भी लाखों रुपए बन गई। करोड़ों रुपए का यह मायरा देखकर गांव का हर एक व्यक्ति हैरान रह गया। और आसपास के कई गांव में इसकी चर्चा आग की तरह फैल गई।
एक भाई है विदेश में तो दूसरा करता है सेना में देश की सेवा
दोस्तों आगे मिली जानकारी के अनुसार वह दोनों भाई जिन्होंने इतना महंगा मायरा अपनी बहन को गिफ्ट किया उनमें से एक बड़े भाई जिनका नाम दिनेश कुमार गोदारा है वह इराक में स्थित अमेरिकन एंबेसी के अंतर्गत जॉब करते हैं एवं ज्यादातर गिफ्ट हो वहीं से ले कर के अपने गांव पहुंचे थे।
वही छोटा भाई मुकेश कुमारा गोदारा वह भारतीय सेना में नौकरी करते हैं एवं देश की सेवा में समर्पित है। इन दोनों भाइयों ने आज के आधुनिक समय के बावजूद भी अपनी जिंदगी की काफी बड़ी कमाई अपनी बहन को रस्म के तौर पर मायरा के नाम पर गिफ्ट किया काबिले तारीफ बात कह सकते हैं।
इनकी हो रही है शादी
आपको बता दें यह मायरा दिनेश गोदारा एवं मुकेश गोदारा ने अपनी बड़ी बहन श्रीमती संतोष के पुत्र एवं भांजा आकाश की शादी में दिया गया है। भांजे की शादी में दिया गया उस गांव का यह अब तक का सबसे बड़ा मायरा है जिसकी चर्चा पूरे गांव के साथ-साथ आज राजस्थान में की जा रही है।
दोस्तों दुनिया भले ही कितनी आगे पहुंच जाएं पर हमारे भारतीय परिवारों से जुड़े यह कुछ ऐसे रिवाज है जो लोगों को हमेशा आपस में जोड़कर रखेंगे और इसके जरिए लोग अपने रिश्तो में प्यार की महक भरते रहेंगे।




