सचिन ने छोटी बच्ची की जबरदस्त बैटिंग का वीडियो शेयर कर जो कहा, उनका भविष्य से नाता समझ लें

0
608
Barmer viral girl
Sachin Tendulkar shares video of a girl hitting ball for sixes. A 14-year-old girl from Rajasthan's Barmer playing cricket went viral.

Bhopal: हमारा भारत देश में क्रिकेट के दीवानों की देखते ही बनती है हम ये कहेंगे कि भारत में क्रिकेट अब सिर्फ एक गेम नहीं रह गया है। बल्कि लोग इसमें कई प्लेयर को भगवान की नजरों से भी देखते हैं। यही वजह है कि कमर्शियल लेवल पर भी लोगों के बीच में क्रिकेट के गेम को अधिक से अधिक दिखाए जाने के उद्देश्य से आईपीएल टूर्नामेंट हर साल ऑर्गेनाइज होते हैं। इस से करोड़ों रुपए के व्यापार जुड़े हैं।

इसी सिलसिले में 13 फरवरी को वुमन प्रीमियर लीग का ऑक्शन हुआ जिसमें देश की चुनिंदा महिला क्रिकेट प्लेयर्स को स्थान दिया गया। ऐसे में इंटरनेट पर एक छोटी सी बच्ची के द्वारा हार्ड कटिंग बैटिंग परफॉर्मेंस के वीडियो ने लोगों को कायल कर दिया। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची गांव के परिवेश में बच्चों के साथ धुआंधार बैटिंग कर रही है।

जब उसका यह वीडियो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के पास पहुंचा, तो उन्होंने भी ऐसे इंजॉय करते हुए अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। कमेंट में लिखा कि मजा आ गया। आइए जानते हैं इंटरनेट पर धूम मचाने वाली यह बच्ची कौन है जिसने मास्टर ब्लास्टर को भी मजबूर कर दिया अपने बैटिंग परफॉर्मेंस से वाह कहने के लिए।

यह बच्ची क्रीज से बाहर निकलकर जड़ रही है चौके छक्के

जैसा क्या वीडियो में देख सकते हैं कि यह छोटी सी बच्ची घरों में पहनने वाले साधारण कपड़ों में लड़कों के साथ मोहल्ला क्रिकेट खेल रही है। जिसमें कोई विशेष प्रोफेशन व्यवस्था नहीं है मैच को लेकर के। परंतु यह बच्ची अपने बेट से बॉल को खेलती है, तो उसका एक एक स्टेप काफी प्रोफेशनल दिखाई देता है।

नतीजा वह क्रीज से बाहर निकलकर हर एक बॉल को इस तरीके से हार्ड हिट करती है कि या तो वह चौका जा रहा है या तो छक्का जा रहा। आप देखेंगे की इस बच्ची ने अपने पिच के लगभग तीनों तरफ शॉर्ट मारे। ऑफ साइड की बॉल को भी खेलते हुए लडकी ने लेग साइड खेल लिया है।

बहुत ही बेहतर तरीके से पुल शॉट भी लगाए। शायद यही वजह है कि सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेट के महान प्लेयर भी इस बच्ची के परफॉर्मेंस को देखकर शेयर के बिना रह नहीं सके। यह निश्चय दिल से खेला गया नेचुरल परफॉर्मेंस है।

राजस्थान के इस जिले से ताल्लुक रखती है यह बच्ची

इंटरनेट पर धूम मचाने वाली इस बच्ची की सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पता चला यह राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) जिला के अंतर्गत आने वाले एक छोटे से ग्राम में रहती है। इसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है और इसका नाम “मूमल महर” (Mumal Mehar) है और यह अक्सर मोहल्ला क्रिकेट में पार्टिसिपेट करती है और उसके बेहतर बैटिंग परफॉर्मेंस को देखते हुए भी वहां के लड़के इसे अपनी टीम में जरूर हिस्सा देते हैं। यह उस टीम की एक मजबूत बैट्समैन प्लेयर है।

सचिन ने शेयर किया अपने सोशल मीडिया से इसका वीडियो

जैसा कि आप देख सकते हैं सोशल मीडिया में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस बच्ची की वीडियो को बहुत ही पॉजिटिव मैसेज के साथ शेयर किया। इसमें उन्होंने इस वीडियो को अपलोड करने के साथ एक मैसेज लिखा जिसने लोगो का दिल जीत लिया।

सचिन ने लिखा की अभी कल ही महिला क्रिकेट की नीलामी संपन्न हुई है और आज से मैच भी शुरू हो गया वाह मजा आ गया। इसके पीछे पीछे इंटरनेट में इस बच्ची की तारीफ के लिए कमैंट्स की बाढ़ सी आ गई जिसे देखो वही इसे भविष्य का बैट्समैन बता रहा है।

देश की वो फेमस महिला क्रिकेटर जिनकी बेटिंग ने धाक जमा दी बॉलर्स पर

दोस्तों इंडियन वुमन क्रिकेट (Indian Woman Cricket) की बात हो तो सबसे जगमगाता नाम मिताली राज (Mithali Raj) का आता है। जिन्होंने अपने 10 साल से अधिक की क्रिकेट कैरियर में ना केवल वनडे बल्कि 2020 में भी अपनी बैटिंग का जलवा बिखेरा है।

मिताली राज ने 2004 से इंडिया के लिए खेलना शुरू किया था और 2022 तक लगातार उन्होंने क्रिकेट खेला। और यह लंबे समय तक भारतीय वुमन क्रिकेट टीम की कैप्टन भी रही है इस दौरान उन्होंने लगभग 7800 से अधिक रन वनडे क्रिकेट में स्कोकिए और वही 2400 से अधिक रन T-20 में भी स्कोर कर चुकी है।

आज देश में वूमेन क्रिकेट को भी अच्छा खासा रिस्पांस मिलना शुरू हो गया है। इसलिए यदि हमारी राजस्थान की बच्ची को सही माहौल दिया जाए तो एक दिन वह भी शायद देश के लिए खेल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here