
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रे़डियो प्रोग्राम मन की बात में देश को संबोधित करते हुए विश्व में पर्यटन के क्षेत्र में भारत की प्रशंसा की। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर भारतवासी मिलकर कोशिश करें तो साल 2022 तक भारत विश्व के सर्वश्रेष्ठ टूरिज्म हब में अपनी जगह बना सकता है। उन्होंने बताया कि पर्यटन और यात्रा प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक पर भारत का पायदान 65 से बढ़कर 34 हो गई है।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बोला की “27 सितंबर को वर्ल्डटूरिज्म डे के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया और आपको यह जानकर प्रशंसा होगी कि दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ पर्यटन एजेंसियों, जिन्होंने यात्रा और पर्यटन के पायदान मानकों को प्रदर्शित किया है, कि भारत के पर्यटन और यात्रा प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक में बहुत उन्नति हुई है।”
उन्होंने आगे बताया कि “इस सूचकांक पर हमारी पायदान 34 है, पांच साल पहले हम 65 वें पायदान पर थे, जो कि एक बड़ी कामयाबी है। अगर हमने पूरे प्रयास किये, तो हमारी आजादी 2022 के 75 वें वर्षगांठ तक, हम इस लक्ष्य को भी पा सकते है। भारत ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों के बीच खुद के लिए एक अहम स्थान बना लिया है।”
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने इस 15 अगस्त पर लालकिले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में लोगों से 2022 तक भारत देश के अंदर कम से कम 15 स्थानों की यात्रा करने के लिए बोला था। अपनी इसी अपील को प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक बार फिर से याद दिलाया हुए कहा कि “मेरे प्यारे देशवासियो, आपको याद होगा, कि 15 अगस्त को, मैंने अपने संबोधन में लाल किले की प्राचीर से बोला था कि 2022 तक आपको भारत देश के 15 पर्यटन स्थलों का यात्रा करना चाहिए।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल लोगों को समझने और देश में विविधता पर पकड़ बनाने में सहायता करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कम से कम 15 स्थानों पर और यदि मुमकिन हो, तो रात भर, या रात-दो-रात रुकने के लिए वहां रहने का प्रोग्राम बनाएं। आपको भारत का अनुभव करना चाहिए, भारत को समझना भारत चाहिये, भारत का निरीक्षण करना चाहिए। यह जानना चाहिए कि हमारे पास कितनी व्यापक विविधता है।”



