गूगल चलाने वाला भारत का बेटा, कभी जमीन पर सोता, खुद के पास अपना कम्प्यूटर तक नहीं था।

0
608
Sunder Pichai Story
Inspiring Success Story of Sundar Pichai. What is the success story of Sundar Pichai. Google CEO Sundar Pichai story of rise in Hindi: Ek Number News

Google के 21वें जन्मदिन पर Google के CEO सुंदर पिचाई के बारे में बता रहे हैं। भारतीय मूल के सुंदर पिचाई का Real नाम सुंदराजन है। उनका जन्म मदुरै तमिलनाडु में 1972 में हुआ था। लेकिन उनकी परवरिश चेन्नई में हुई है। उनके परिवार में उनकी मां लक्ष्मी एक स्टेनोग्राफर और पिता रघुनाथ पिचाई इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे।

सुंदर पिचाई ने अपनी 10वीं तक की शिक्षा CBSE से मान्यता प्राप्त जवाहर विद्यालय से और 12वीं वाणी विद्यालय से की। इसके बाद उन्होंने IIT खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री अपने नाम की। अपने बैच में सुंदर को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया था।

IIT के बाद सुंदर ने स्कॉलरशिप की Help से अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मैटीरियल साइंस में MS किया। इसके बाद पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हॉर्टन स्कूल से MBA की डिग्री ली। CEO सुंदर ने मीडिया से बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया है कि अमेरिका जाने से पहले उनके पास अपना खुद का कम्प्यूटर भी नहीं था।

उनके परिवार को Telephone Connection के लिए पांच साल प्रतीक्षा करना पड़ी थी। सुंदर ने बताया कि जब उनके घर में Telephone लगा तो लगा मानो वह सामुदायिक Connection हो गया हो। पड़ोसी अपने बच्चों को Call करने के लिए उन्ही के घर आते थे। ऐसी ही बातों से सुंदर को तकनीक की शक्ति समझ आई।

Google में सुंदर पिचाई को पहला Project प्रोडक्ट मैनेजमेंट और इनोवेशन शाखा में दिया गया। सबसे पहले उनको Google के सर्च टूल को सर्वश्रेष्ठ बनाने और दूसरे ब्रॉउजर के Users को Google पर लाने का काम सौंप गया था। इसी दौरान सुंदर ने कंपनी को अपना विचार दिया कि Google को अपना ब्राउजर लॉन्च करना चाहिए।

Google का एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने और 2008 में लॉन्च हुए Google क्रोम में सुंदर की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। अपने बेहतरीन काम और अपने Idea से वह Google के संस्थापक लैरी पेज की नजरों में आए। Google में प्रोडक्ट चीफ, एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम प्रमुख जैसी Post पर रहने के बाद साल 2015 में उन्हें कंपनी का CEO नियुक्त कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here