अफगानिस्तान में हैं माता का यह मंदिर, यहां माता की पूजा हिन्दू से लेकर मुसलमान भी करते हैं।

0
1759
Ashamai Hindu Temple Afghanistan
Asamai Mandir Kabul Afghanistan. Mata Temple In kabul Afghanistan. First ever Afghan Hindu Temple opens in Maryland. Ancient Hindu Temple in Afghan.

नवरात्र प्रारम्भ हो गए है और घर में माता की पूजा अर्चना के साथ माता के जयकारे लग रहे हैं। ऐसा केवल अपने देश में ही देखने को नहीं मिल रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में माता के भक्त उपस्थित हैं और उनकी विधिवत पूजा कर रहे हैं। लेकिन यह बात जानकार आश्चर्य होगी कि मुस्लिम देश अफगानिस्तान में भी माता का मंदिर मौजूद है। जहां माता की पूजा में मुसलमान भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मां शक्ति का मंदिर आसा पहाड़ी पर स्थित है। लोगो की मान्यता है कि मां शक्ति आसमाई रूप में अपने भक्तों को कभी निराश नही करती उनकी सभी मनोकामना पूरी करती हैं।

इसीलिए इन्हें आसमाई नाम से जाना जाता है। मां के इस स्वरूप के नाम पर ही इस पहाड़ी का नाम आसा पहाड़ी रखा गया। माता के इस मंदिर में माता के अलावा कई अन्य देवताओं की प्रतिमा हैं। इस मंदिर के पास एक बड़ी शिला है। यह शिला पंजसीर का जोगी नाम से प्रसिद्ध है।


Asamai Hindu Mandir At Kabul Afghanistan. Mata Temple at Afghan Mountain.

इस जोगी के बारे में लोगो की मान्यता है कि करीब 151 साल पहले जोगी इस जगह पर तपस्या करने आए थे। लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें उनकी तपस्या नही करने दी उनकी तपस्या में बाधा पहुचते थे, बहुत परेशान करते थे। उनकी तपस्या पूरी ना हो पाने की वजह से वह शिला रूप लेकर मां के चरणों में स्थापित हो गए। तभी से यह शिला को उनके नाम से प्रसिद्ध है, उन्ही के नाम से पहचानी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here