
Manali: दुनिया में अजब गजब जगह है। कुछ जगह ऐसी है जहां केबल बर्फ ही बर्फ देखने मिलती है, तो कुछ जगह ऐसी है कि वहां आग उगलने वाली गर्मी होती है। वैसे तो साल भर में तीन मौसम होते हैं, सर्दी गर्मी और बरसात कुछ लोगों को सर्दी का मौसम पसंद हो होता है।
कुछ लोगों को गर्मी खूब भाती है कुछ लोग बारिश का इंतजार करते हैं कि बारिश में भीगने का मौका मिले। सभी मौसम का अपना अलग अलग मजा होता है। ज्यादातर लोग ठंडी के मौसम में बर्फीले इलाकों में जाना बेहद पसंद करते हैं, क्योंकि इस समय बारिश की जगह बर्फबारी होती है, जहां बर्फ में खेलना उन्हें खूब भाता है।
वैसे तो बर्फबारी के मामले में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) काफी प्रसिद्ध जगह है, जहां का हर गांव हर गली बर्फ से ढकी होती है। ज्यादातर लोगों को मनाली (Manali) शहर खूब भाता है, हर मौसम में मनाली शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। परंतु आज हम एक ऐसे गांव की बात करेंगे, जो मनाली से बेहद करीब है और काफी खूबसूरत है, जहां चारों तरफ केवल बर्फ ही बर्फ नजर आती हैं, तो यह जाने विस्तार से।
लोगों की पसंदीदा जगह मनाली
सर्दी की शुरुआत में ही लोगों का प्लान मनाली घूमने का बन जाता है, हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियां और चारों तरफ बर्फ की सुंदर चादर लोगों को खूब भाती हैं। अक्सर लोगों की पहली पसंद हिमाचल प्रदेश ही होता है। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू मनाली सबसे प्रसिद्ध और लोगों की सपनों की नगरी जैसा है।
अक्सर लोग कुल्लू मनाली कई बार घूम आते हैं, परंतु वह नहीं जानते कि इसी इलाके के आसपास भी कुछ ऐसे तब के हैं, जो इन से भी ज्यादा सुंदर और ठंडे हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की बात करेंगे, जहां चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई पड़ती है, तो आइए जाने विस्तार से उन गांव के बारे में।
हिमाचल का सिस्सु विलेज
यदि आप भी हमेशा नई जगह की तलाश में रहते हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर और सुंदर वादियों से युक्त हो तो आपके लिए हिमाचल प्रदेश का यह गांव बहुत ही मस्त साबित होने वाला है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के मनाली के पास स्थित सिस्सु विलेज (Sissu village) की।
Going to the mountains is going home.
Village – Sissu #HimachalPradesh pic.twitter.com/BxdofdD2lz— Pracool (@thehighmonk) June 29, 2021
सिस्सु विलेज एक ऐसी जगह है, जहां आप चारों तरफ बर्फ ही बर्फ देखने को मिलेंगी और सफेद बर्फ के बीच लगे और लंबे-लंबे ऊंचे ऊंचे वृक्ष चारों तरफ आपको वही दिखाई देते हैं। आप एक बार यहां जाकर अपनी ट्रिप को जीवन भर यादगार रखने से भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं।
मनाली से है 40 किलोमीटर की दूरी पर
हिमाचल प्रदेश का मनाली शहर इसके बारे में तो हर कोई जानता है। यदि आप सिस्सू विलेज जाना चाहते हैं तो आप मनाली तक ट्रेन या फिर बस की सहायता से पहुंच सकते हैं। इसके बाद आप 40 किलोमीटर की दूरी बस के माध्यम से तय कर सकते हैं और यदि आप खुद के वाहन से जाते हैं, तो भी आपके लिए यह यात्रा काफी सुगम होती है।
Beautiful Sissu Village, Lahaul Valley
Devbhumi Himachal 🗻⛰️🌺 pic.twitter.com/OzVqBHTzXw
— Siddharth Bakaria🇮🇳 (@SidBakaria) October 3, 2021
हिमाचल प्रदेश के लिए हवाई मार्ग सड़क मार्ग और रेल मार्ग तीनों ही काफी सुगम है। ज्यादातर लोग रेल मार्ग से ही इस जगह पर पहुंचते हैं और काफी लोगों को स्वयं के वाहनों से भी आते देखा है। मनाली से 40 किलोमीटर की दूरी पर बसा यह गांव चंद्र नदी के किनारे लाहौली घाटी में स्थित है।
चंद्र नदी में भी जम जाती है बर्फ
सिस्सू विलेज अटल टनल (Atal Tunnel) से सटा हुआ है और बर्फ की सफेद चादर ओढ़ है हुए हैं। ज्यादातर पर्यटक उसकी बर्फीली ऊंची ऊंची पहाड़ियां और नीले आसमान के नीचे सफेद चादर जैसे दृश्य को देखने के लिए आकर्षित होते हैं। जिस भी पर्यटक को बर्फीली पहाड़ियां पसंद है, उनके लिए सिस्सू विलेज किसी जन्नत से कम नहीं है।
An amazing view from Murticha village Sissu Himachal pic.twitter.com/tFF9fXMZU9
— Go Himachal (@GoHimachal_) July 26, 2022
यह एक ऐसा गांव है जहां दूर-दूर तक केवल बर्फ ही बर्फ दिखाई पड़ती है, इस गांव के पास चंद्र नदी है, जो अधिक ठंड पड़ने पर बर्फ से जम जाती है, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत नजर आती। यदि आप भी कुछ ऐसे ही सफर का आनंद लेना चाहते हैं तो एक बार इस जगह पर जरूर जाएं।



