अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी बिज़नेस और कमाई में अपने पति से बहुत आगे है, जाने उनके व्यापार की लिस्ट

0
1356
Sunil Shetty wife
Sunil Shetty wife Mana Shetty is business woman and net worth in many crores rupees. She is in real estate, restaurant and cloths business.

Mumbai: दोस्तों बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) की खबर हर कोई रखता है, बड़े बड़े न्यूज़ चैनल इस इंतेज़ार में रहते हैं की कोई ब्रेकिंग न्यूज़ मिल जाये बॉलीवुड में कई सितारे हैं, जो अपने व्यवहार धन संपत्ति उनकी लाइफ स्टाइल फैमिली पर्सनल लाइफ से हर तरफ सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं।

इन लोगो की लिस्ट में सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) का नाम भी है। 90 के दशक का वो समय जब सुनील शेट्टी छाये हुए थे, तब युवाओं का एक वर्ग उनकी बॉडी बिल्डिंग का दीवाना था। इस वजह से कई लोगो ने अपनी बॉडी बनायीं थी बच्चो से ले कर बड़े और महिलाये भी उन्हें पसंद करती थी, जिनको हर कोई पसंद करता है, सुनील शेट्टी एक्टिंग में अपने सफर के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं।

इन सब के चलते सुनील शेट्टी करोड़ों अरबों की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन आपको एक बात बता दें कि सुनील शेट्टी से ज्यादा धन दौलत उनकी पत्नी के पास है। हम आपको आगे इनके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

सुनील शेट्टी की पत्नी का नाम है माना शेट्टी

इन्होने 1991 में शादी कर ली थी, इन दोनों की लव स्टोरी के चर्चे थे और काफी लम्बे समय तक इनकी रिलेशनशिप थी और काफी उतार चढाव का सामना कर रहे थे। इन्होने भाग कर शादी की और बॉलीवुड में सबसे अच्छे जोड़ी के रूप में जाने जाते हैं।

शादी के बाद इनकी पहली बेटी 1992 में पैदा हुई, फिर दूसरी संतान एक बेटा 1996 में पैदा हुआ। इनकी दो ही संतान हैं, सुनील शेट्टी का जन्म मंगलोर में सं 1961 को हुआ था और 1991 में वह विवाह बंधन में बंध गए।

सुनील शेट्टी की पत्नी माना (Sunil Shetty Wife Mana Shetty) की भी अपनों अलग पहचान है। वह बिज़नेस वोमेन होने के साथ साथ सोशल वर्क में भी बहुत आगे रहती हैं। माना एक साथ कई तरह के बिज़नेस चला रही हैं, जैसे रियल स्टेट के बिज़नेस में काफी नाम है उनका।

माना शेट्टी के कारोबार की शुरुआत

माना शेट्टी ने शुरू-शुरू में पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम की एक रियल स्टेट कंपनी स्टार्ट की। इस प्रोजेक्ट के चलते उन्होंने मुंबई और उसके आसपास में कई सारे लग्जरी विला बनाए। उन्होंने करीब 6500 स्क्वायर फुट में सारी सुख सुविधा से युक्त एक विला बनाया है।

इस बिज़नेस के अलावा माना शेट्टी एक लाइफ़स्टाइल स्टोर की भी मालकिन है, जिसका नाम आर हाउस है, जिसके शुरुआत 2013 में हुई थी, जिसमें वह रोज़ाना ज़रूरत के घर पर उपयोग होने वाले लक्ज़री वस्तुओं को सेल करती है और साथ ही डेकोरेशन का सामान भी बेचती हैं।

सुनील शेट्टी के पास शानदार आलीशान घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां और महँगी से महंगी बाइक भी है। सुनील शेट्टी का अपना पैसा रेस्टोरेंट बिजनेस में काफी लगा है। इसके साथ एक प्रोडक्शन हाउस भी हैं, लेकिन इन सबके बाद भी उनकी पत्नी माना की इनकम पति से ज्यादा है।

माना शेट्टी एक फेमस सोशल वर्कर है

माना शेट्टी एक बिजनेस वुमैन के रूप में सफल तो हैं ही, पर इसके साथ-साथ वह एक सोशल वर्कर भी है। वह एक एनजीओ सेव द चिल्ड्रन इंडिया नाम से जुड़ी हुई है। इस एनजीओ फंड को इकट्ठा करने के लिए माना शेट्टी ‘आराइश’ नाम की एक प्रदर्शनी समय समय पर लगाती है।

इससे मिलने वाले पैसों का उपयोग वो ज़रूरत मंद महिलाओं और लड़कियों की मदद के लिए करती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनील शेट्टी की साल भर की कमाई 100 करोड रुपए के करीब मानी जाती है, जिसमें उनकी पत्नी माना शेट्टी का शेयर काफी मात्रा में रहता है, क्योंकि उनके बिज़नेस से काफी इनकम होती है।

माना शेट्टी की पारिवारिक पृष्ठभूमि

माना शेट्टी गुजरती फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, उनके पापा गुजराती मुस्लिम थे, जिनका नाम इफ्तिखार एम कादरी था। उनका पेशा वास्तुकारी था और उनकी मां एक सोशल वर्कर थी। माना शेट्टी एक सोशल एक्टिविस्ट भी हैं।

आज माना शेट्टी एक नहीं कई बिज़नेस एक साथ चला रही हैं और सफल बिज़नेस वुमन कहलाती हैं। अपने पति के साथ कई तरह की पार्टियों और इवेंट्स में शामिल होती हैं। उन्होंने कई अलग अलग सेक्टर्स में पैसों का निवेश किया है, वह अपनी बहन के साथ कपड़ो का एक ब्रांड भी चला रही हैं जिसका नाम ‘माना और ईशा’ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here