नाना पाटेकर इतना पैसा और सम्पति होने के बाद भी सादगी भरा जीवन जी रहे, इसका कारण और तथ्य

0
911
Nana Patekar lifestyle
Actor Nana Patekar is spending simple life. Nana Patekar is known for his modest lifestyle and down-to-earth approach to life, know facts.

Mumbai: नाना पाटेकर (Nana Patekar) की फिल्म जगत में एक ऐसा नाम जिसे हर कोई जानता है, चाहे बच्चे हो युवा बूढ़े हर आयु वर्ग के लोग इन्हे पसंद करते हैं इतनी संपत्ति धन दौलत कमाने के बाद भी नाना पाटेकर बहुत ही साधारण और सादगी भरा जीवन (Simple Lifestyle) जीते हैं।

अपनी अदाकारी से नाना पाटेकर ने न केवल देश में बल्की विदेश में भी नाम कमाया है, यह बॉलीवुड की बड़ी बड़ी पार्टियां दूर रहना ही पसंद करते हैं और फल्तु के लफड़ों और बातों से भी दूर रहते हैं, यही कारण है कि भारत की जनता इनको पसंद करती है।

नाना पाटेकर का जन्म और फिल्मी सफर

नाना पाटेकर जी का जन्म 1 जनवरी सन् 1951 को हुआ था, जिनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है, लेकिन फिल्म जगत में यह नाना पाटेकर के नाम से प्रतिष्ठित हुए, नाना पाटेकर के अभिनय के सभी दीवाने हैं।

Nana Patekar story
Nana Patekar Simple Lifestyle File Photo.

वह जिस फिल्म में भी अभिनय करते हैं, हर फिल्म में वह सहयोगी अभिनेता पर भारी पड़ते हैं तथा वहीं फिल्म इनके नाम पर चल जाती है चाहे वह खलनायक का किरदार हो, चाहे नायक का किरदार हो, चाहे कॉमेडी हो, चाहे सह सहयोगी कलाकार हो हर फिल्म में इनका योगदान बहुत होता है।

नाना पाटेकर के फिल्मी सफर की शुरुआत सन 1978 में “गमन” नाम की फिल्म से हुई, लेकिन उनके अभिनय की सराहना तब हुई जब उनकी फिल्म परिंदा आई और तब नाना पाटेकर ने अपने अभिनय की छाप लोगों के मन में छोड़ी।

नाना पाटेकर की ख्याति और पुरस्कार

नाना पाटेकर एक ऐसे कलाकार हैं, जो हर रोल में फिट बैठे हैं और उनकी अपनी फिल्मी सफर में हर तरह के रोल निभा रहे हैं और जनता ने उन्हीं रोल में उन्हें पसंद किया है नाना पाटेकर को चार बार फिल्मफेयर अवॉर्ड और तीन बार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड (National Film Awards) मिल चुका है।

उनकी कुछ फिल्म जैसे गिद्ध, खामोशी, क्रांतिवीर, प्रहार, अंकुश, प्रतिघात, यशवंत, अपहरण, अब तक छप्पन, वेलकम, राजनीति, और भी कई फिल्मों में यादगार अभिनय किया है। हर फिल्म में उनके किरदार बिलकुल अलग है। नाना पाटेकर का पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मान किया जा चुका है। नाना पाटेकर एक कहानीकार और फिल्म मेकर भी है।

संजय दत्त के साथ कामना करने का फैसला

नाना पाटेकर को आज फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 40 साल से भी ज्यादा हो गए हैं और इस लम्बे सफर में कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन नाना ने एक बार कहा था कि वह संजय दत्त के साथ कभी कम नहीं करेंगे।

जब 1993 में बम ब्लास्ट हुआ था, जिसका दोशी सभी संजय दत्त (Sanjay Dutt) को मान रहे थे। तब उसी ब्लास्ट में नाना पाटेकर के भाई चल बसे, जिसके चलते नाना पाटेकर ने कहा कि वह संजय दत्त को कभी माफ नहीं करेंगे, भले ही वह इसकी सजा काट चुके हो, नाना पाटेकर सिर्फ अपनी मानसिक संतुष्टि के लिए अभिनय करते हैं ना कि पैसे और शोहरत कमाने के लिए।

नाना पाटेकर की निजी जिंदगी

नाना पाटेकर ने कम उम्र से ही पैसा कमाना शुरू कर दिए, क्योंकि जब वह स्कूल में थे, तब उनके पिता जी को व्यापार में नुक्सान हुआ और आर्थिक संकट उनके परिवार में आ गया तब वह स्कूल से फ्री होकर दीवार में पोस्टर लगाने का काम करते थे, जिसके बदले उन्हें एक समय का खाना और 35 रुपये मेहनताना मिलता था।

आगे की पढाई नाना पाटेकर ने सर जे जे इंस्‍टीट्यूट ऑफ अप्‍लाईड आर्ट मुंबई से पूरी की। नाना पाटेकर ने नील कांति नाम की एक थिएटर आर्टिस्ट से शादी की। उनकी पत्नी ने ही नाना पाटेकर को थिएटर में काम करने की सलाह दी।

उन दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन आज नाना पाटेकर अपनी पत्नी के साथ नहीं रहते, लेकिन उन दोनों के बीच अभी तक तलाक भी नहीं हुआ है। नाना पाटेकर “सादा जीवन उच्च विचार” के सिद्धांत पर चलते हैं, वह भोग विलास से दूर रहकर सादा जीवन जीते हैं वह पूरी तरह जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here