
Patna: आधुनिक समय में रेस्टोरेंट का कल्चर (Restaurant Culture) चरम पर है। लोग सप्ताह में एक न एक दिन बाहर जाकर डिनर करना बहुत पसंद करते हैं। इसीलिए रेस्टोरेंट कल्चर को काफी बढ़ावा मिल रहा है। लोगों को रेस्टोरेंट्स के रूप में एक अच्छा खासा व्यापार मिल गया है।
अक्सर लोग अपने अच्छे पलों को सेलिब्रेट करने के लिए किसी बड़े होटल या तो फिर रेस्टोरेंट में जाते हैं ऐसे में रेस्टोरेंट वालों की कमाई काफी बेहतरीन होती है और उन्हें भी थीम के हिसाब से अपने रेस्टोरेंट को डेकोरेट करना पड़ता है।
सोशल मीडिया के समय में लोग उन्ही जगह पर ज्यादा विजिट करते हैं, जहां पर एक अच्छा व्यू हो और उस जगह की अच्छी खासी पहचान है। लोगों के इस डिमांड को पूरा करने के लिए रेस्टोरेंट्स चलाने वाले लोग अपने रेस्टोरेंट को कुछ इस तरह से बनाते हैं कि लोग उनके रेस्टोरेंट्स के डिजाइन को देखकर आकर्षित हो और उनका व्यापार बढ़े। कुछ जगह के रेस्टोरेंट किसी विशेष जगह के खाने के लिए प्रसिद्ध होते हैं तो कुछ थीम के चलते बेहतरीन साबित होते हैं।
पटना का रेस्टोरेंट हो रहा है फेमस
वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर बिहार (Bihar) के पटना शहर (Patna City) का एक रेस्टोरेंट्स की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटोज में आप देख सकते हैं कि पूरी जेल स्टाइल में बना हुआ यह रेस्टोरेंट काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।
इस रेस्टोरेंट का विजिट करने के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है और मात्र 15 दिनों के भीतर इस रेस्टोरेंट में ने काफी नाम भी कमाया है। आपको बता दें यह रेस्टोरेंट बिहार के पटना शहर का सगुना मोड़ पर बना इस स्टूडेंट का नाम द रॉयल जेल है।
इस रेस्टोरेंट को पूरी तरह जेल की तरह बनाया गया है। मुख्य द्वार से लेकर अंदर डाइनिंग टेबल तक जेल का आकार दिया गया है। आप देख सकते हैं कि रेस्टोरेंट के अंदर जेल की तरह बनी सेल है, जहां बंद कर कस्टमर को खाना सर्व किया जाता है।
सुव्यवस्थित है यह रेस्टोरेंट
इस रेस्टोरेंट के अंदर काफी अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। आप देख सकते हैं कि एक बार मैं रेस्टोरेंट के जेल के अंदर बैठकर कम से कम 70 लोग खाने का लुफ्त उठा सकते हैं यदि लोगों की भीड़ बढ़ती है तो उन्हें जेल जैसा ही देखने वाले 1 वेटिंग रूम में 40 से 50 लोगों को इंतजार करना होता है।
इस रेस्टोरेंट (Jail Theme Based Restaurant) में लगभग 1 दिन में 1000 से भी ज्यादा लोग हाथों में हथकड़ी पहने जेल की सलाखों के पीछे बैठकर लजीज खाने का आनंद उठाते हैं। इतना ही नहीं इस जेल अंदर थिएटर भी बना हुआ है। यदि आप उसके के अंदर मूवी देखना चाहते हैं, तो 2 घंटे के लिए आपको 1000 RS का भुगतान करना होगा। जेल के सेल्स में बैठने का कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना है वह एकदम निशुल्क है।
250 से ज्यादा पकवान परोसे जाते है
द रॉयल जेल रेस्टोरेंट (The Royal Jail Restaurant) में करीब 250 से भी अधिक डिशेज परोसी जाती है जिसमें वेज नॉनवेज दोनों होते हैं। बिहार शहर में नॉन वेज खाना की मांग काफी ज्यादा है इसीलिए यह रेस्टोरेंट दिनभर हरा भरा दिखाई देता है।
इस रेस्टोरेंट के मैनेजर नौशाद आलम कहते हैं कि वे अपने कस्टमर्स को करीब 250 से भी अधिक पकवान सर्व करते हैं परंतु उनके रेस्टोरेंट में कड़ाही चिकन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, इसीलिए यहां के लोग सबसे ज्यादा मात्रा में कढ़ाई चिकन और तंदूरी रोटी की डिमांड करते हैं।
बाहर से बुलाया गया है शेफ को
द रॉयल जेल रेस्टोरेंट के मैनेजर नौशाद आलम बताते हैं कि उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के लिए कोलकाता और गया से सैफ को बुलाया है। आगे वे कहते हैं कि उन्होंने अन्य रेस्टोरेंट्स की तुलना में अपने रेस्टोरेंट के मैन्यू और पकवानों का रेट काफी कम रखा है, क्योंकि उनका उद्देश्य लोगों को अच्छा और सस्ता खाना खिलाना है।
वे बताते हैं कि एक और रेस्टोरेंट बोरिंग रोड पर खोलने वाले हैं, उस रेस्टोरेंट को बनने में करीब 6 महीने लगेंगे। साथ ही इस रेस्टोरेंट में वेटर और स्टूडेंट स्टाफ के लिए ड्रेस का प्रचलन भी शुरू करेंगे जिससे कस्टमर और रेस्टोरेंट के वेटर स्टाफ अलग देखें।



