CM योगी का ऐलान शहीद BSF जवान विनोद कुमार की पत्नी को सरकारी नौकरी और 20 लाख देगी सरकार।

0
931
BSF Vinod kumar
Yogi Adityanath announces to give 20 lakh rupees to wife of martyrs BSF. BSF Jawan Vinod Kumar, Martyred during fighting with Pakistan backed terrorist in Kashmir's Dadu district.

Photo Credits: Twitter

उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद BSF जवान विनोद कुमार की पत्नी को 20 लाख रुपये देने का घोषणा की है। इसके साथ ही उनके परिवार में माता-पिता को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने शहीद के परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के रूप पर सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने भारतीय सेना के शहीद विनोद कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इस वीर सपूत का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में Posting मुजफ्फरनगर रहवसी BSF जवान विनोद कुमार बुधवार रात आतंकियों से हुई मुठभेड़ में अपनी जान नही बचा पाए।आतंकी से मुठभेड़ में शहीद हो गए। मुजफ्फरनगर में भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मार्डन में परिजनों को जब BSF की तरफ से इसकी जानकारी मिली तो गांव में भूचाल मच गया।

SDM और थानाध्यक्ष भौराकलां ने गांव पहुंचकर मामले की इन्फॉर्मेशन ली। SDM सदर विजय कुमार ने बताया कि प्रशासन के पास विनोद कुमार के शहीद होने की इन्फॉर्मेशन आई है। परिजनों का कहना है कि शहीद हुए विनोद का शव सुबह तक गांव पहुंचेगा।
https://twitter.com/GitaSKapoor/status/1177399558759841794
गांव मोहम्मदपुर मार्डन निवासी प्रेम सिंह का बेटा विनोद कुमार वर्ष 2013 में BSF में भर्ती हुआ था। परिजनों ने बताया कि विनोद की Posting पंजाब के गुरदासपुर में थी। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त होने के बाद विनोद की बटालियान की Posting जम्मू-कश्मीर में हो गई थी।

Vinod Kumar, aged 27, posted with 96 Battalion Delta company of BSF made the supreme sacrifice. On Wednesday night ,cross-firing took place between the terrorists and BSF jawans, in which Vinod gave his life for the nation. Yogi Adityanath announces to give 20 lakh rupees to wife of martyrs BSF.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here