Facebook जल्द ही लाइक-काउंट्स को हटाने की तैयारी में है। कितने Like मिले नहीं लगेगा पता।

0
358

Facebook Social Media साइट पर डाली गई Post से लाइक बटन का काउंट हटाने के बारे में विचार विमर्श कर रहा है। सबसे पहले जेन मनचुंग वॉन्ग ने इस बारे में जानकारी एकत्रित की। अभी इस पर Research किया जा रहा है कि कैसे User Experience को बढ़ाया जा सकता है। 27 सितम्बर से इस पर प्रोटोटाइप Project ऑस्ट्रेलिया में प्रारम्भ किया जा चुका है।

इसके बाद Post करने वाला व्यक्ति ही Like और रिऐक्शन्स के काउंट देख सकेगा other User नहीं देख सकेंगे। टेक क्रंच रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक Facebook के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी 27 सितंबर से Like के Count को ऑस्ट्रेलिया में हटाएगी और अगर इसमे कामयाबी हासिल हो जाती है तो इसे सबके लिए कर दिया जाएगा।

इंस्टाग्राम भी User के Post पर Like Hide करने के लिए एक प्रोटोटाइप योजना पर काम कर रहा है। इंस्टाग्राम का प्रोटोटाइप डिजाइन Users के Post से Like Count को छिपा देगा। इसे कनाडा में Start किया गया था लेकिन इसके बाद इसे 6 और भी देशों में बढ़ा दिया गया था।

इसे अलग करने के पीछे कंपनी का विचार है कि लोगों में Like के आधार पर लोकप्रियता वाली धारणा न बने। जिस User ने Post Share किया होगा, वह तो Like देख पाएगा, लेकिन Other User नहीं देख पाएंगे कि उस Post पर कितने Like मिले हैं।


इंस्टाग्राम की ओर से इन्फॉर्मेशन दी गई है कि इस Test के दौरान केवल Post Share करने वाला User ही देख पाएगा कि उसे Total कितने Like मिले हैं। अभी यह इंटरनल टेस्टिंग प्रोटोटाइप है और सभी Users के लिए उपलब्ध नहीं है। प्रोटोटाइप में Post के पास ही एक “View Likes” का बटन भी Add किया गया है और बताया जा रहा है कि यह बटन Post Share करने वाले User को ही दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here