भारत के इस शहर में एक रेस्टोरेंट के अंदर झरना बहता है, लोग पानी के बीच बैठकर खाने का स्वाद लेते हैं

0
1810
Stonny Brook Restaurant
All about Stonny Brook Restaurant which is very unique. India's India's First Water Stream Themed Restaurant at RR Nagar Bangalore.

Bangalore: पूरी दुनिया में विभिन्न प्रकार के अजीबोगरीब रेस्टोरेंट हैं। हर रेस्टोरेंट की अलग विशेषता है। जिनके बारे में हम अक्सर ही सुनते रहते है। कुछ के बारे मे तो जानकर हमे हैरानी भी होने लगती है। कुछ ऐसे ही अनोखे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट आपने जरूर देखें होंगे। बहुत से रेस्टोरेंट में तो आप गये भी होंगे।

इसी श्रेणी में आज हम एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में आपको बताएंगे जो सबसे अनोखा हैं। रेस्टोरेंट जिसके बारे में जानकारी हम आपको बताएंगे वह बैंगलोर शहर मे स्थित है। इस रेस्टोरेंट का नाम Stonny Brook Restaurant है। यह Restaurant अनोखा इसलिए है, क्योंकि इसमें अंदर एक बहुत ही खूबसूरत झरना है। जिसको जब लोग देखते है, तो लोगों की आंखे फटी की फटी रह जाती है।

यह देखने योग्य Restaurant है। यह जो रेस्टोरेंट है इसमें आने वाला लगभग हर ग्राहक पहले अपने जूते-चप्पल उतारते है। इसके बाद ही अंदर आते है। क्योंकि इस रेस्त्रां में खाना खाते समय पैरों के नीचे पास से ही पानी बहता है।

यह जो वाटरफॉल इस जगह में हैं। वह इसको काफी रोमांटिक और आकर्षक बना देता है। यह जो झरना है वह नेचुरल झरना नहीं है। इसके बाद मे भी इसे देखकर लोगों को यह अह्सास होता है कि वे नेचर की गोद में समा गए हैं।

यहाँ पर अंदर आने के पहले फिश पैडिक्योर दिया जाता है

इस जगह में पत्थर से बना झरना है। जिसमे अगर आप जाएं तो यहा आपको फिश पेडीक्योर मिलता है। जो आपको बहुत ही सुखद ऐहसास कराता है। इस तरीके से आपकी सारी थकान भी कुछ ही मिनटों में छू-मंतर हो जाती है।

यह Restaurant में पत्थरों से ढंके रास्ते है, वहीँ छत से फूलों वाले पौधे जिन्हें Stonny Brook कह्ते है वह लटके रहते है। बंगलौर में यह Restaurant हलचल भरे शहर मे अंदर एक जंगल की तरह होने का अहसास आपको दिलाता है। यहां पर आप नंगे पैर चलकर, पानी की बहती हुई निरंतर धारा को अनुभव कर सकते हैं।

यहाँ पर बैठने के लिए छत, इनडोर, आउटडोर, बार यह सभी विकल्प मोजूद है, जिसे आप अपने हिसाब से चुन सकते है। यहा के सजावट और बैठना यह सब अरेंजमेंट सादी ही होती है। इस जगह में हर चीज सीमेंट तथा पत्थर की बनी हुई हैं।

यहा कि कुछ फेमस डिशेज

यह जो Restaurant है अगर इसकी Famous स्वादिष्ट डिशेज की बात करे तो यहा थाई, जापानी, चायनीज, इन्डोनेशियाई, इटैलियन तथा भारतीय व्यंजन महत्त्वपूर्ण है। यहा पर स्टार्टर मे क्रिस्पी जिंजर, ऑरेंज इनवर्क्ड चिकेन विंग्स, पोलो तथा पेस्टो वेजेजि ऐपेटाइज़र व वर्डर मिस्टी डि पेस्टो यह सब मिलता है, जिसे आप आसानी से कम पैसो में ही Try कर सकते हैं।

इस जगह में आपको शानदार कॉकटेल्स जैसे कि स्टोनी ब्रुक स्प्ल तथा टेंडर नारियल स्प्ल जेसे पेय भी आसानी से मिलते हैं। वही अगर डेजर्ट की बात करे तो आप यहा चॉकलेट, ब्राउनी तथा वेल्वेट जेसी आइसक्रीम का स्वाद ले सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में जब आप रहते है, तो आपको जंगल जेसी जगह में होने का Feel आता है। यहा अगर आप अपने पैरों को ठंडे पानी में भिगोएँ तो आपको बहुत ही ज्यादा सुखद अनुभव होगा।

Restaurant में लगने वाली लागत तथा इसके खुलने का समय

अगर आप इस रेस्त्रां में जाना चाहते है, तो दो लोगों के लिए इस Restaurant में 1500 रुपये का खर्च आता है। इस रेस्तरां में अगर आप जाना चाहते है, तो एक निश्चित समय में जाना होगा।

यह Restaurant सुबह 11 बजे खुलता है तथा रात के रात 11 बजे बंद हो जाता है। यह Restaurant 139 जेएसएस कॉलेज तथा रिफ्लेक्स हाउसिंग लेआउट के समीप में है। यह बेंगलुरु का बहुत ही फेमस Restaurant है। अगर यहा आप एक बार चले गए तो दोबारा जरूर जाओगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here