घुमक्कड़ लोग मात्र 5000 रु में इन शानदार टूरिस्ट जगहों पर घूम सकते हैं, कम खर्चे में जादा आनंद

0
8524
Best Tourist Place
Top 5 Low budget tourist places in India. You can make your trip under 5000 rupees in these Indian cities. Cheapest trip plan.

Delhi: अक्सर लोगों के पास अपने सपनों के शहर घूमने की बहुत बड़ी लिस्ट होती है। परंतु उनकी कमाई इतनी नहीं होती कि वह अपना बजट मेंटेन कर सके। अक्सर लोग छुट्टियां बिताने के लिए अपने शहर से बाहर किसी हिल स्टेशन या फिर पर्यटक स्थल पर जाने का सोचते हैं, परंतु हर वक्त उनके गले पर बजट की तलवार लटकती रहती है।

यदि आप भी कम बजट पर अच्छी जगह घूमना चाहते हैं। जहां आप को सुकून के कुछ दिन बताने का समय मिल सके। तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां मात्र 5000 RS में आप बढ़िया से बढ़िया समय बीता सकेंगे। तो आइए जाने उन बेहतरीन जगह के बारे में।

1. बिनसर (उत्तराखंड का एक छोटा गांव)

उत्तराखंड के कुमाऊ शहर के अंतर्गत आने वाला एक छोटा सा गांव बिनसर (Binsar) एक बहुत ही अच्छा वाइल्डलाइफ सफारी (Binsar Wildlife Sanctuary) का विकल्प है। यदि आप कम बजट में कुछ एडवेंचर जैसा करना चाहते हैं, तो आपके लिए बिनसर बहुत अच्छा विकल्प है। यह एक ऐसी जगह जहां आप प्रकृति को काफी करीब से देख सकते हैं।

अब बात आती है जाने के रास्ता, रुकने का स्थान और खर्च कितना होगा? तो यदि आप बिनसर सस्ते में पहुंचना चाहते हैं, तो बस का सफर कर सकते हैं। परंतु बस आपको डायरेक्ट नहीं मिलेगी। बस के सफर के लिए आप को दो बार बस बदलनी होंगी। पहले नैनीताल और दूसरा अल्मोड़ा से।

यदि आप बस से सफर करते हैं तो आपका खर्चा 1000 RS आता है। इसके बाद हम बात करें बिनसर में ठहरने के स्थान की तो यह एक पर्यटक स्थल है, इसीलिए यहां पर आपको रुकने के ढेरों विकल्प मिलते हैं। यहां पर 500 RS प्रति रात से लेकर 10000 RS प्रति रात तक के कमरे उपलब्ध होते हैं।

साथ ही खाने के लिए आप को यहां पर अच्छे से अच्छा खाना मिलता है। कुल मिलाकर के खाना और रहने का खर्चा हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से खर्चा होता है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच का समय बिनसर उत्तराखंड घूमने का सबसे बेस्ट समय माना गया है।

2. मुक्तेश्वर (उत्तराखंड)

जो भी व्यक्ति एडवेंचर भरे सफर का मजा लेना चाहता है। तो उसके लिए मुक्तेश्वर (Mukteshwar) सबसे बेस्ट प्लेस है यहां पर आप रॉक-क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग जैसे करतब कर सकते हैं और अपने समय को अच्छी तरह से एंजॉय कर सकते हैं।

बात आती है जाने के रास्ते, रुकने का स्थान और खर्च कितना आएगा? तो मुक्तेश्वर पहुंचने के लिए सबसे बेहतरीन रास्ता है ट्रेन और बस का सफर। ट्रेन से आप दिल्ली से काठगोदाम तक आ सकते हैं, उसके बाद काठगोदाम से आपको डायरेक्ट मुक्तेश्वर के लिए बस मिल जाती है। इतने पूरे सफर में आपको 700 से 2000 RS तक का खर्चा आता है।

यदि ठहरने की बात करें, तो मुक्तेश्वर में आपको 500 RS प्रति रात के हिसाब से कोई होटल का कमरा या फिर हॉस्टल मिल जाता है और खाना के लिए 500 से 1000 RS प्रतिदिन के हिसाब से खर्च होते हैं। यदि पूरा खर्चा निकाला जाए तो 1200 से 3600 रुपए प्रतिदिन रहना और खाना निकलता है।

3. वाराणसी (बनारस)

वाराणसी (Varanasi) बनारस भगवान शिव की नगरी। यह शहर अपने आप में ही एक रहस्य है। यहां पर भगवान शिव की आरती और यहां के स्वादिष्ट भोजन दुनिया में प्रसिद्ध है और यहां आने का खर्चा भी काफी कम है। इसीलिए हर वर्ष लाखों श्रद्धालु और टूरिस्ट इस जगह पर आकर यहां की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करते हैं।

जाने का रास्ता, रुकने का स्थान और खर्च की बात करे, तो इस शहर में आने के लिए सबसे सस्ता रास्ता ट्रेन है, जो डायरेक्ट वाराणसी ही पहुंचता है। इस शहर की खासियत है कि यहां रहना और खाना बहुत ही सस्ता है।

यदि यहां ठहरने की बात करें तो ऐसे शहर में मंदिर के आसपास बड़े-बड़े आश्रम है और निजी होटल भी हैं। यदि कोई निजी होटल में रहना चाहता है, तो प्रति रात को उन्हें 150 RS देना होता है। साथ ही खाने का दिन और रात मिलाकर 500 से 700 RS खर्च होते हैं और मंदिर में लगातार भंडारे चलते रहते हैं।

यदि कुल खर्चा निकाला जाए तो मात्र 200 से हजार रुपए के अंदर आप इस शहर की यात्रा कर सकते हैं। अक्टूबर से मार्च महीने के बीच इस शहर की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है।

4. अमृतसर (पंजाब)

गोल्डन टेंपल के लिए विख्यात अमृतसर (Amritsar) पंजाबियों का गड़ है। यह वह शहर है जहां पर ढेरों ऐतिहासिक घटनाएं हुए हैं, जैसे स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और बाघा बॉर्डर भी इसी इलाके में आती है। यहां के भोजन की तो बात ही अलग है, जो अपने नाम से ही विख्यात है।

यहाँ पर कैसे पहुंचे, कहां ठहरे और कुल खर्च कितना आएगा? तो आपको बता दें दिल्ली से अमृतसर पहुंचने के लिए बस और ट्रेन दोनों का ही सफर बेस्ट है। दोनों का खर्चा बराबर है और समय की बचत ट्रेन में हो सकती है। इस शहर में ठहरने के लिए ढेरों अच्छे विकल्प हैं, क्योंकि यह एक पर्यटक स्थल है। इसलिए देश विदेश से यहां पर हजारों पर्यटक घूमने आते हैं। 500 RS में आप यहां एक रात आराम से गुजार सकते हैं।

यदि खाने की बात करें तो प्रति व्यक्ति 500 से 700 RS दिन का खर्च होता है कुल खर्चे की बात करें तो 1000 से 14 सो रुपए मे आप बेहतरीन दिन गुजार सकते हैं। इस शहर में घूमने के लिए अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल का होता है।

5. जयपुर (राजस्थान)

राजस्थान अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए पूरे भारतवर्ष में जाना जाता है। यहां सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खाना और पहनावा है जो लोगों को खूब भाता है। आप भी यहां आकर इस रंगीन संस्कृति का लुफ्त उठा सकते हैं।

अब जाने कैसे पहुंचे, रुकने का स्थान और खर्च? वैसे तो राजस्थान जयपुर के लिए बस के साथ-साथ ट्रेन और एरोप्लेन की भी व्यवस्था है। परंतु यदि आप सस्ते में यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं तो आप बस का सफर करें।

यदि आप राजस्थान के जयपुर (Jaipur) में ठहरने के लिए चिंतित है, तो इसकी भी चिंता ना करें। क्योंकि आपको 500 RS में अच्छे से अच्छा होटल का कमरा मिल जाता है, साथ ही खाने-पीने में आपको 500 RS दिन पड़ता है।

यदि कुल खर्चे की बात करें तो आप 1000 RS के अंदर अपना समय बिता सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि राजस्थान बहुत ही गर्म इलाका है, इसीलिए आपके लिए दिसंबर से फरवरी का महीना घूमने के लिए बेस्ट होता है।

इनके अलावा भी भारत के अंदर कई ऐसी जगह है। जो सस्ते में बेहतरीन पर्यटक स्थल साबित हुए हैं- जैसे दमन द्वीप, हंपी (कर्नाटक), कन्याकुमारी (तमिल नाडु), पांडिचेरी, कोडाईकनाल (हिल स्टेशन), दार्जिलिंग(असम), भुवनेश्वर (उड़ीसा), मंदारमनी (वेस्ट बंगाल) आदि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here