Jabalpur: भारतीय परिवहन की लाइफ लाइन रेल है। करोड़ो लोगो को प्रतिदिन का सफर इससे होता है। कम खर्च तथा आरामदायक सफर यह सभी रेल में आसानी से मिल जाते है। डेली अप डाउन करने वाले व्यक्ति चाहे वह जॉब की वजह से हो या फिर अन्य कारण से इसके लिये सबसे पहले ट्रेन को ही चूज करते है।
भारतीय रेल (Indian Railway) इसमें सफर करने वाले अपने सभी यात्री की सुविधा का पूरा पूरा ख्याल रखता है। यात्री को सहूलियत हो इसलिए रेल विभाग हर समय नई सुविधा यात्रियों के लिये मुहैया कराता है।

उनकी जरूरत का ख्याल रखना इन सभी में हमेशा ही रेल विभाग प्रयासरत रहता है। रेल विभाग यात्रा करने वाले अपने सभी यात्री गण के इंश्योरेंस (Per Train Passenger Insurance) पर भी पूरा ध्यान देता है। जिसके बारे में अब तक बहुत ही कम लोगो को जानकारी है।
यात्रियों के इंश्योरेंस की रेल में है सुविधा, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगो को जानकारी है
रेल में, बस मे याफिर अन्य परिवहन के साधन द्वारा यात्रा करना हम सभी जानते है कि कितना अधिक रिस्की होता है। क्योंकि अक्सर किसी अनहोनी के हो जाने के कारण यात्रियो को काफी नुकसान झेलना पड़ता है।

ऐसे में रेल विभाग ने अपने यात्रियो की सुविधा के लिये इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान की है। नेशनल क्राईम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो जिसे हम सभी एनसीआईबी के नाम से जानते है। उसने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुये बताया कि हर दिन बहुत से लोग ऑनलाइन टिकटो को बुक करते है।
जब भी लोग टिकट बुक करते है, तो इंश्योरेंस करने के लिये एक ऑप्शन आता है। जिसको बहुत ही कम लोग चूज करते है। इसके बारे में जानकारी बहुत ही कम लोगो को हातेी है।
एनसीआईबी ने इंश्योरेंस का ऑप्शन चूज करने के लिये ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी
एनसीआईबी (NCIB) ने अपने सभी कस्टमर से रिक्योस्ट किया है कि जब भी वह लोग आईआरसीटीसी (IRCTC) कि वेबसाइट में जाकर अपनी टिकट को बुक करेंगे, कोशिश करे कि इंश्योंरेश का ऑप्शन (Insurance Option) जरूर से चुने। क्योंकि अगर कभी ऐसा होता है कि यात्रा करने के दौरान कोई दुर्घटना हो जाये, तो इस इंश्योरेंस के माध्यम से आपकी तथा आपके परिवारवालो की मदद हो सके।
10 लाख रूप्ये तक का रेल में मिलता है, इंश्योरेंस
अक्सर ही अगर कोई अन्होनी ट्रेन में होती है, तो इसकी वजह से आंशिक तथा अस्थाई विकलांगता जैसी चीजें होती है। इस स्थिति में अगर इंश्योरेंस होता है, तो व्यक्ति को एक अच्छा खासा मुआवजा विभाग की तरफ से दिया जाता है। यह मुआवजा 10 लाख रूपये का होता है। जी हॉं 10 लाख रूपये का।

इस बारे में शायद ही आप लोगो ने सुना होगा। क्योंकि अक्सर ही हम टिकट बुक कर देते है, लेकिन इंश्योरेंस जैसी चीजो पर ध्यान नहीं देते है। आपको जानकारी के लिये बता दे कि अगर किसी शख्य की मृत्यू हो जाती है या फिर अस्थाई विकलांगता आती है, तो पूरे दस लाख रूपये मुआवजे के तौर पर उसे मिलते है। वही बात की जाये आंशिक विकलांगता कि तो इस कंडीशन में पूरे 7.50 लाख रूपये का इंश्योरेंस रेलवे देती है।
केवल 49 रूपये खर्च करने पर इस इंश्योरेंस की मिलती है सुविधा
अगर कभी ऐसी स्थिति बनती है कि दुर्घटना के बाद मे आप अस्पताल में भर्ती होते है तो रेल विभाग द्वारा पूरे 2 लाख रूपये की मदद प्रदान की जाती है। केवल दुर्घटना ही नहीं अगर आपने इंश्योरेंस लिया है तो आपके सामान के चोरी हो जाने पर भी इंश्योरेंस कवर रेल विभाग की तरफ से दिया जाता है।
अगर आप भी रेल द्वारा सफर करे, तो यह इंश्योरेंस जरूर ले। इस इंश्योरेंस को लेने के लिये आपको केवल 49 रूपये खर्च करने की जरूरत होती है। इसलिए अगर कभी आप रेल के माध्यम से यात्रा करने का सोचे, तो इंश्योरेंस वाले विकल्प को जरूर से चुने। ताकि इसका लाभ किसी भी अन्होनी के होने पर आप उठा सके व आपके परिवारवालो को बुरी परिस्थिति में सहायता हो सके।




